img-fluid

हरदा में किसानों का आंदोलन स्थगित, लिखित आश्वासन की मांग पर अड़े

April 29, 2026

हरदा। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के हरदा (Harda) जिले में किसानों की ओर से आयोजित “किसान जन क्रांति आंदोलन” फिलहाल दो दिनों के लिए स्थगित कर दिया गया है। बुधवार को हजारों किसानों ने ट्रैक्टर रैली निकालते हुए कृषि उपज मंडी में एकजुट होकर अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया था। आंदोलन का मुख्य मुद्दा MSP और गेहूं की स्लॉट बुकिंग में हो रही देरी और अन्य प्रशासनिक समस्याएं थीं, जिनसे किसान लंबे समय से परेशान हैं।

प्रदर्शन के दौरान नर्मदापुरम के संयुक्त कलेक्टर और वर्तमान डिप्टी कमिश्नर दिवाकर नारायण पटेल मौके पर पहुंचे, जहां किसानों से सीधा संवाद किया। अधिकारियों और किसानों के बीच बातचीत के बाद यह सहमति बनी कि गेहूं स्लॉट बुकिंग की समस्या को दो दिनों के भीतर सुधार लिया जाएगा। इसके साथ ही अन्य मांगों पर भी सकारात्मक रुख दिखाया गया।


  • हालांकि, किसान केवल मौखिक आश्वासन से संतुष्ट नहीं हैं। उनका कहना है कि सभी मांगों पर लिखित आश्वासन दिया जाए। इसी को लेकर दोनों पक्षों में सहमति बनी कि आंदोलन को दो दिन के लिए स्थगित रखा जाए। जन क्रांति आंदोलन के संयोजक राजेंद्र पटेल ने चेतावनी दी है कि यदि लिखित आश्वासन नहीं मिला तो दो दिन बाद बिना सूचना के कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया जाएगा।

    Share:

  • बेंगलुरु में तेज आंधी और भारी बारिश में अस्पताल की दीवार ढही, 7 की मौत

    Wed Apr 29 , 2026
    बेंगलुरु। बेंगलुरु (Bengaluru) में तेज बारिश और आंधी (Heavy rain and storm) के बीच बड़ा हादसा हो गया। आशंका जताई जा रही है कि भारी बारिश के कारण बॉरिंग और लेडी कर्जन अस्पताल के पास एक कंपाउंड की दीवार गिर गई, जिसमें सात लोगों की मौत होने की आशंका है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मलबे […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved