img-fluid

धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ यादव समाज का फूटा गुस्सा, श्रीकृष्ण पर आपत्तिजनक टिप्पणी पर उठी गिरफ्तारी की मांग

November 05, 2026

पन्ना। बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) द्वारा भगवान श्रीकृष्ण और महिलाओं को लेकर दिए गए कथित अमर्यादित बयानों के विरोध में आज पन्ना जिला मुख्यालय पर यादव समाज एवं श्रीकृष्ण भक्तों ने उग्र प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा और शास्त्री पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाते हुए तुरंत एफआईआर दर्ज कर जेल भेजने की मांग की।


  • यादव महासभा के जिलाध्यक्ष ने शास्त्री पर ढोंग की दुकान चलाने और समाज का सौहार्द बिगाड़ने का गंभीर आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि यदि 15 से 20 दिनों के भीतर वैधानिक कार्रवाई नहीं की गई, तो देशव्यापी आंदोलन किया जाएगा। पूर्व बुंदेलखंड विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष बाबूलाल यादव समेत कई प्रमुख प्रतिनिधियों ने भी इस तरह के बयानों को समाज के लिए घातक बताते हुए इनके पूर्ण बहिष्कार की बात कही है। समाज के लोगों ने स्पष्ट किया है कि भगवान श्रीकृष्ण करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र हैं और यदि प्रशासन ने जल्द सख्त कदम नहीं उठाए, तो यादव समाज उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होगा जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

    Share:

  • इस बार दीपावली पर नहीं मिलेंगे ‘लक्ष्मी-गणेश बम, बाजारों से देवी-देवताओं के चित्र वाले पटाखे गायब

    Thu Nov 5 , 2026
    भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal) में दीपावली के बाजार से लक्ष्मी और गणेश बम गायब हो गए है। आस्था के सम्मान में पटाखों का ट्रेंड बदल गया है। यानी देवी देवताओं के चित्र वाले पटाखे अब बाजारों में नहीं मिलेंगे। वहीं मुस्लिम दुकानदारों ने भी ऐसे पटाखों से दूरी बनाई है। धार्मिक आस्था […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved