img-fluid

Exit Poll: बंगाल में TMC से बराबरी करती दिख रही BJP…. तमिलनाडु में DMK को चुनौती दे रही विजय की पार्टी

April 30, 2026

कोलकाता। एग्जिट पोल (Exit Poll) भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के लिए पश्चिम बंगाल और असम (West Bengal and Assam) में खुशखबरी लेकर आए हैं। वहीं, कांग्रेस केरल में सत्ता में वापसी करती नजर आ रही है। इधर, अधिकांश सर्वे में तमिलनाडु में DMK यानी द्रविड़ मुन्नेत्र कझगम मजबूत नजर आ रही है, लेकिन उसे एक्टर विजय की टीवीके से कड़ी चुनौती मिलने के आसार हैं। हालांकि, 2021 में जब एग्जिट पोल आए, तब संभावनाएं जताई जाने लगी थीं कि बंगाल में भाजपा सरकार बना सकती है, लेकिन सत्ता तृणमूल कांग्रेस (Trinamool Congress) की बरकरार रही। जानते हैं कि 2021 में एग्जिट पोल कितने सही साबित हुए।


  • 2021 पश्चिम बंगाल एग्जिट पोल बनाम रिजल्ट
    कुल सीटें-294
    पश्चिम बंगाल के एग्जिट पोल में टीएमसी और भाजपा में कड़ी टक्कर के संकेत मिले थे। हालांकि, जब नतीजे घोषित हुए तो आंकड़े टीएमसी के पक्ष में गए और भाजपा आसपास भी नजर नहीं आ रही थी। 2026 में अधिकांश एग्जिट पोल्स का कहना है कि राज्य में भाजपा अपने दम पर सरकार बनाती नजर आ रही है। वहीं, टीएमसी बहुमत के आंकड़े से काफी दूर रह सकती है।

    असम में कुछ हद तक सही रहे आंकड़े
    कुल सीटें- 126
    आंकड़ों के लिहाज से देखें, तो एग्जिट पोल सबसे सटीक असम में ही साबित हुए थे। यहां अधिकांश सर्वे भाजपा की जीत के साथ अच्छे प्रदर्शन का अनुमान लगा रहे थे। हालांकि, नतीजों और सर्वे में सीटों में मामूली अंतर था। 2026 के सर्वे संकेत दे रहे हैं कि राज्य में भाजपा जीत की हैट्रिक दर्ज करेगी। वहीं, मुख्यमंत्री पद के लिए हिमंत बिस्वा सरमा पॉपुलर बने हुए हैं।

    तमिलनाडु में सही साबित हुआ था DMK की जीत का अनुमान
    कुल सीटें- 234
    तमिलनाडु में, एग्जिट पोल करने वालों ने DMK की सीटों का अनुमान असली नतीजों से थोड़ा ज्यादा लगा दिया था, लेकिन उनकी यह बात सही साबित हुई कि DMK सत्ताधारी AIADMK को हरा देगी। हर एग्जिट पोल ने यह बिल्कुल सटीक बताया था कि DMK को पूर्ण बहुमत मिलेगा। 2026 के एग्जिट पोल से संकेत मिल रहे हैं कि राज्य में एक्टर विजय की पार्टी टीवीके बड़ी भूमिका अदा कर सकती है। वहीं, कुछ एग्जिट पोल टीवीके को 100 से ज्यादा सीटों का भी अनुमान लगा रहे हैं।

     

    केरल में भी मिलते जुलते रहे एग्जिट पोल और नतीजों के आंकड़े
    कुल सीटें- 140
    हर चुनाव में सत्ता परिवर्तन के लिए मशहूर केरल में 2021 के एग्जिट पोल के आंकड़ों ने सभी को चौंका दिया था। राज्य में लगातार दूसरी बार LDF की जीत का अनुमान लगाया जा रहा था, जो नतीजों में साफ नजर भी आया। 2026 के एग्जिट पोल लेफ्ट को झटका मिलने के संकेत दे रहे हैं। अनुमान लगाया गया है कि कांग्रेस की अगुवाई वाली UDF सत्ता में वापसी कर सकती है।

    पुडुचेरी में एनडीए की जीत
    कुल सीटें- 30
    केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के एग्जिट पोल में अनुमान लगाया था कि राज्य में AINRC की अगुवाई वाली एनडीए सत्ता हासिल करेगी। नतीजों में ऐसा हुआ भी। अधिकांश सर्वे में एनडीए को सबसे आगे बताया गया था। राज्य में कुल 30 विधानसभा सीटें हैं।

    Share:

  • Weather : भीषण गर्मी से राहत, कश्मीर-केरल और पंजाब-बंगाल तक बारिश; हिमाचल व जम्मू-कश्मीर में हिमपात

    Thu Apr 30 , 2026
    नई दिल्ली. पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के प्रभाव से मौसम (Weather) के मिजाज में आया बदलाव जारी है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र जम्मू-कश्मीर ( Jammu & Kashmir) से लेकर पूर्वी हिमालयी पूर्वोत्तर के राज्यों में हल्की से भारी बारिश (rain) हुई है और चोटियों पर हिमपात दर्ज किया गया है। पंजाब और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved