
नई दिल्ली । पश्चिम एशिया में शांति स्थापित करने की कोशिश करने वाले पाकिस्तान (Pakistan) के सिर अब नई मुसीबत पड़ गई है. बता दें कि आतंक (Terror) को पोषित करने वाले पाक को अब खुद दुनिया के सबसे बड़े आतंकी संगठनों (Terrorist organizations) में से एक अल कायदा (Al-Qaeda) ने धमकी दी है. संगठन ने खुलेतौर पर इस मुल्क की लीडरशिप की आलोचना की है और अफगान तालिबान के प्रति समर्थन जताया है.
अल कायदा की आरोप
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अल कायदा के सेंट्रल लीडरशिप की ओर से जारी यह संदेश शाहदा न्यूज एजेंसी के जरिए उसके मीडिया विंग ‘अस-सहब’ द्वारा सीक्रेट प्लेटफॉर्म पर पब्लिश किया गया था. यह घटना ऐसे मौके पर सामने आई है, जब इस्लामाबाद और काबुल के बीच लगातार तनाव बढ़ रहा है. इससे स्थिति और बिगड़ने की संभावना जताई जा रही है. अल कायदा ने अपने बयान में पाकिस्तान की सिविल मिलिट्री रिजीम पर निशाना साधा और उसपर अफगान हितों के खिलाफ काम करने और पश्चिमी शक्तियों के साथ गठबंधन करने का आरोप लगाया.
जनता के लिए संदेश
आतंकी संगठन ने इस्लामाबाद को अफगानिस्तान से दूर रहने की चेतावनी दी. उसने कहा कि वह अपनी पूरी क्षमता और ऊर्जा से तालिबान को समर्थन देगा. इतना ही नबहीं अल कायदा ने पाकिस्तानी जनता और सैनिकों से सीधा अपील करते हुए कहा कि वे सरकार के आदेशों को बिल्कुल न मानें. उसने कहा कि पाकिस्तान के लोग और वहां की सेना जिहादी टारगेट्स को सपोर्ट करें. डिफेंस एक्सपर्ट्स के मुताबिक अल कायदा इस तरह के संदेश देकर पाकिस्तानी जनता में सरकार विरोधी भावना को जगाना चाहता है. इसके साथ ही वह जनता का समर्थन भी चाहता है. बता दें कि पाकिस्तानी आर्मी चीफ आए दिन तालिबान को धमकी देते नजर आ रहे हैं.
अफगानिस्तान-पाकिस्तान संघर्ष
अल कायदा का यह संदेश साफ दर्शाता है कि यह आतंकी संगठन पाकिस्तान में लीडरशिप को अस्थिर करना चाहता है. इसके लिए वह अब जनता का सहारा ले रहा है. वहीं अफगानिस्तान के लिए अल कायदा यह सपोर्ट ऐसे समय पर आया है, जब पाकिस्तान ने पिछले कई महीनों से लगातार अफगानिस्तान पर हवाई हमले किए हैं. तालिबान ने भी डूरंड लाइन पर कई पाक आर्मी के कई ठिकानों को ध्वस्त किया है. अफगानिस्ना का साफ कहना है कि वह डूरंड लाइन को नहीं मानता, जबकि पाकिस्तान वहां पर लगातार बाड़ लगा रही है ताकि अफगानी घुसपैठियों को घुसने से रोका जाए.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved