
धर्मशाला । कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Congress MP Rahul Gandhi) ‘संगठन सृजन’ कार्यक्रम में शामिल होने (To participate in ‘Sangthan Srujan’ Program) धर्मशाला पहुंचे (Reached Dharamshala) ।
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी गुरुवार को हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला पहुंचे। यहां उनका स्वागत किया गया। कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि नेता विपक्ष राहुल गांधी का धर्मशाला में कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं की ओर से आत्मीय स्वागत किया गया। राहुल गांधी यहां ‘संगठन सृजन’ कार्यक्रम के तहत डीसीसी ट्रेनिंग वर्कशॉप में शामिल होंगे।
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा कि हिमाचल प्रदेश से विशेष लगाव रखने वाले जननायक राहुल गांधी का गग्गल एयरपोर्ट पर आत्मीय स्वागत एवं हार्दिक अभिनंदन किया। उन्होंने लिखा कि देवभूमि में आपका आगमन हम सभी के लिए खुशी और गर्व का विषय है।
धर्मशाला पहुंचे राहुल गांधी का मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार सहित विभिन्न कांग्रेस नेताओं ने एयरपोर्ट पर स्वागत किया। राहुल गांधी कांगड़ा के गुप्त गंगा पहुंचे। राहुल के गुप्त गंगा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखा। उनके इस दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। प्रशिक्षण शिविर के साथ-साथ राहुल गांधी हिमाचल प्रदेश में होने वाले पंचायतीराज और नगर निकायों के चुनावों को लेकर भी विशेष मंथन करेंगे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved