
नई दिल्ली। बॉलीवुड के ‘डैडी कूल’(Bollywood’s ‘Daddy Cool)अनिल कपूर (Anil Kapoor) ने अपनी पर्सनल लाइफ(personal life) को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है… उन्होंने माना कि बच्चों के बचपन में वह एक एब्सेंट पिता(absent father) रहे… और पूरी जिम्मेदारी उनकी पत्नी सुनिता कपूर (Sunita Kapoor) ने निभाई।
69 साल की उम्र में भी फिटनेस और एनर्जी से सबको चौंकाने वाले अनिल कपूर(Anil Kapoor) ने अपनी पैरेंटिंग जर्नी पर खुलकर बात की है… एक इंटरव्यू में उन्होंने माना कि जब उनके बच्चे बड़े हो रहे थे, तब वह काम में इतने व्यस्त थे कि परिवार को समय नहीं दे पाते थे।
अनिल कपूर ने साफ कहा कि बच्चों की परवरिश का असली श्रेय उनकी पत्नी सुनीता कपूर को जाता है… उन्होंने यहां तक कहा कि सुनीता ने सिंगल पैरेंट की तरह बच्चों को संभाला… जबकि वह खुद उस तरह मौजूद नहीं थे, जैसे एक पिता को होना चाहिए।एक्टर ने बताया कि उन्हें कई बार यह भी याद नहीं रहता था कि उनके बच्चे किस क्लास में पढ़ते हैं… यहां तक कि बच्चों के बर्थडे तक भूल जाते थे… ऐसे में सुनीता ही उन्हें हर चीज याद दिलाती थीं…
हालांकि, अनिल कपूर ने यह भी कहा कि उन्हें इस बात का कोई पछतावा नहीं है… उनका मानना है कि वह अतीत में नहीं जीते और आगे बढ़ने में विश्वास रखते हैं… “मुझे स्ट्रॉन्ग रहना है और मूव ऑन करना है”—यह कहते हुए उन्होंने अपने नजरिए को साफ किया…
बेटे को लेकर उन्होंने जरूर माना कि उन्हें उसके साथ ज्यादा समय बिताना चाहिए था… उनका कहना है कि बेटों को पिता के साथ की खास जरूरत होती है, जो वह उस समय नहीं दे पाए…
परिवार और रिश्तों की झलक
अनिल कपूर ने अपनी बेटियों Sonam Kapoor और Rhea Kapoor की तारीफ करते हुए कहा कि उनका कॉन्फिडेंस पूरी तरह उनकी मां से आया है… और इसका पूरा क्रेडिट वह सुनीता कपूर को देते हैं…
आखिर में बड़ा सवाल
क्या कामयाबी की दौड़ में परिवार कहीं पीछे छूट जाता है?
अनिल कपूर की ये स्वीकारोक्ति एक बार फिर यही सवाल खड़ा करती है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved