img-fluid

मई में सूर्य का खास गोचर, रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश से 3 राशियों की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

May 02, 2026

नई दिल्ली। मई 2026 में ग्रहों के राजा सूर्य (Sun) एक अहम खगोलीय बदलाव करने जा रहे हैं। 11 मई 2026 को सूर्य देव चंद्रमा के प्रिय रोहिणी नक्षत्र (Rohini Nakshatra) में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष शास्त्र में इस नक्षत्र को बेहद शुभ और वृद्धि का प्रतीक माना जाता है। सूर्य का यह गोचर न केवल मौसम और प्रकृति पर असर डालता है, बल्कि कुछ राशियों (Zodiac Signs) के लिए आर्थिक रूप से भी लाभदायक साबित हो सकता है।

रोहिणी नक्षत्र का महत्व
रोहिणी आकाश मंडल का चौथा नक्षत्र है, जिसके स्वामी चंद्रमा और देवता ब्रह्मा माने जाते हैं। इसका प्रतीक बैलगाड़ी है, जो प्रगति, उन्नति और जिम्मेदारी उठाने की क्षमता को दर्शाता है। यह नक्षत्र सुख-सुविधा, समृद्धि, कला और धन से जुड़ा माना जाता है। सूर्य के इस नक्षत्र में प्रवेश को रोहिणी नौतपा की शुरुआत भी कहा जाता है, जिससे गर्मी बढ़ती है, लेकिन आर्थिक गतिविधियों के लिहाज से यह समय अनुकूल माना जाता है।


  • इन राशियों को हो सकता है लाभ

    वृषभ राशि (Taurus)
    चूंकि रोहिणी नक्षत्र वृषभ राशि में ही स्थित है, इसलिए यह गोचर इस राशि के लोगों के लिए खास माना जा रहा है। इस दौरान व्यक्तित्व में निखार आएगा और नए आय स्रोत बनने की संभावना है। बचत में भी वृद्धि हो सकती है।

    सिंह राशि (Leo)
    सिंह राशि के स्वामी सूर्य के इस शुभ नक्षत्र में होने से करियर और व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं। निवेश के लिए समय अनुकूल रह सकता है और आय के साधनों में विस्तार होने के संकेत हैं।

    धनु राशि (Sagittarius)
    धनु राशि के जातकों के लिए यह गोचर आर्थिक स्थिति को बेहतर बना सकता है। रुका हुआ धन मिलने की संभावना है और वित्तीय योजनाएं सफल हो सकती हैं, जिससे भविष्य के लिए अच्छी बचत हो सकेगी।

    Share:

  • MP : जबलपुर के बरगी डेम में जब डूबने लगा क्रूज, तब जाकर लोगों को बांटे लाइफ जैकेट...

    Sat May 2 , 2026
    जबलपुर. जबलपुर (Jabalpur) के बरगी जलाशय (Bargi Dam) में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे को लेकर कई वीडियो सामने आए हैं. जो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहे हैं. इन वीडियो ने हादसे की भयावहता, लापरवाही और आखिरी पलों की दर्दनाक सच्चाई को सामने ला दिया है. एक वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved