
वॉशिंगटन । दिग्गज कंपनी जेपी मॉर्गन चेस (JP Morgan Chase) की एक महिला बॉस पर कंपनी में काम करने वाले भारतीय मूल के युवक को ऑफिस में ‘सेक्स गुलाम’ बनाने का आरोप लगा है। महिला एग्जीक्यूटिव (Female Executive) पर आरोप है कि उसने अपनी ताकत और पद का इस्तेमाल करते हुए जूनियर कर्मचारी चिरायु राणा (Chirayu Rana) जिसको कंपनी ने ‘डो’ नाम दिया है, उसका यौन उत्पीड़न किया। इस दौरान, महिला ने वियाग्रा खिलाई और जबरदस्ती गंदी बात की, जिससे वह रो तक पड़ा। अब महिला पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
जेपी मॉर्गन चेस के लिवर्जड फाइनेंस डिविजन में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर 37 वर्षीय लोर्ना हजदिनी पर मुकदमे में कहा गया है कि कि उसने महीनों तक एक शादीशुदा बैंकर को जबरदस्ती बिना सहमति के और अपमानजनक यौन कृत्यों के लिए मजबूर किया, जबकि बैंकर उससे बार-बार ऐसा न करने की गुहार लगाता रहा। हजदिनी ने उससे यहां तक कहा कि अगर उसे प्रमोशन चाहिए तो खुश करना होगा।
कौन है चिरायु राणा, जिन्होंने लगाया शोषण का आरोप
लोर्ना हजदिनी पर जिस पुरुष कर्मचारी का यौन शोषण करने का आरोप है, उसकी पहचान चिरायु राणा के तौर पर हुई है। न्यूयॉर्क पोस्ट ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि 35 साल के राणा अभी इन्वेस्टमेंट फर्म ब्रेगल सेजमाउंट में प्रिंसिपल हैं। ब्रेगल सेजमाउंट की वेबसाइट के अनुसार, चिरायु राणा ब्रेगल सेजमाउंट में एक प्रिंसिपल हैं, जहां वे सॉफ्टवेयर, हेल्थकेयर, फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी, बिजनेस सर्विसेज और कंज्यूमर सर्विसेज सेक्टर में निवेश शुरू करने और उनकी अंडरराइटिंग के लिए जिम्मेदार हैं। ब्रेगल सेजमाउंट में शामिल होने से पहले, चिरायु जेपी मॉर्गन में वाइस प्रेसिडेंट थे, जहां उनका मुख्य काम सॉफ्टवेयर और टेक्नोलॉजी सेक्टर में स्पॉन्सर-समर्थित क्रेडिट अवसरों को शुरू करने, उनकी संरचना बनाने और उनकी अंडरराइटिंग करने पर था।
कंपनी की जांच में क्या मिला?
चिरायु ने ही कथित तौर पर इस हफ्ते की शुरुआत में लोर्ना के खिलाफ एक सनसनीखेज मुकदमा दायर किया। हालांकि, बैंक ने अंदरूनी जांच करवाई, जिसमें आरोप सही नहीं पाए गए। बैंक के एक प्रवक्ता ने, जिन्होंने डो (आरोपी) की पहचान पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया और कहा कि बैंक के एचआर विभाग और अंदरूनी वकीलों द्वारा की गई एक पूरी अंदरूनी जांच में इन आरोपों को सही साबित करने वाला कोई सबूत नहीं मिला। इस जांच में टीम के फोन रिकॉर्ड और ईमेल की समीक्षा भी शामिल थी। प्रवक्ता ने आगे कहा कि जांच के बाद, हमें नहीं लगता कि इन आरोपों में कोई दम है। हालांकि कई कर्मचारियों ने जांच में सहयोग किया, लेकिन शिकायतकर्ता ने इसमें हिस्सा लेने से इनकार कर दिया और ऐसे तथ्य देने से मना कर दिया जो उसके आरोपों को सही साबित करने के लिए बेहद जरूरी होते।
‘प्रमोशन चाहिए तो मुझे खुश करना होगा’
चिरायु (डो) की शिकायत के अनुसार, हजदिनी का कथित दुर्व्यवहार 2024 में, जब दोनों ने साथ काम करना शुरू किया, उसके लगभग तुरंत बाद ही शुरू हो गया था। हजदिनी पर आरोप है कि उन्होंने उस शादीशुदा बैंकर को ब्राउन बॉय इंडियन कहकर संबोधित किया। डो का दावा है कि दो बार, हजदिनी ने ऑफिस में उससे ओरल सेक्स का प्रस्ताव रखा। एक बार तो उसने पूछा, ‘मेरे ब्राउन बॉय के लिए बर्थडे BJ? मेरा छोटा-सा ब्राउन बॉय।’’ डो का दावा है कि वह लगातार उसके इन प्रस्तावों का विरोध करता रहा, लेकिन हजदिनी ने कथित तौर पर उसे करियर में नुकसान पहुंचाने की धमकी दी। उसने डो से कहा कि अगर उसे एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के पद पर प्रमोशन चाहिए, तो उसे उसे खुश करना शुरू करना होगा। डो का आरोप है कि एक बार जब वे हजदिनी के प्राइवेट क्लब में एक वर्क सोशल इवेंट में थे, हजदिनी ने मेज के नीचे बार-बार उसके प्राइवेट पार्ट्स को छुआ।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved