img-fluid

BJP-SAD के गठबंधन पर आया PM मोदी का बयान, अटल-आडवाणी और प्रकाश सिंह बादल को किया याद

November 24, 2026

नई दिल्ली। पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले बड़ी घटना उस वक्त देखने को मिली, जब बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल ने गठबंधन का ऐलान किया। मंगलवार को बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल ने आगामी पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए गठबंधन की घोषणा की। इसके साथ ही, NDA के सबसे पुराने सहयोगी की 6 साल बाद वापसी हुई है। वहीं गठबंधन के बाद पीएम मोदी की पहली प्रतिक्रिया भी सामने आई है। पीएम मोदी ने इस गठबंधन के द्वारा पंजाब और पंजाबियों के कल्याण को सबसे ऊपर रखने की बात कही। इसके साथ ही उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बाजपेई, लाल कृष्ण आडवाणी और सरदार प्रकाश सिंह बादल का जिक्र भी किया।


  • सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट में पीएम मोदी ने शिरोमणि अकाली दल के एनडीए में वापसी पर खुशी जताई। पीएम मोदी ने अपनी पोस्ट में लिखा, “पंजाब और पंजाबियों के कल्याण को सबसे ऊपर रखना! मुझे बहुत खुशी है कि शिरोमणि अकाली दल की NDA परिवार में वापसी हो रही है, और वह भी श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर। हमारा गठबंधन एक स्वाभाविक गठबंधन है, जो यह सुनिश्चित करेगा कि पंजाब को जन-हितैषी शासन मिले, जो राज्य को प्रगति की नई ऊंचाइयों तक ले जाए। अटल जी, आडवाणी जी और सरदार प्रकाश सिंह बादल जी द्वारा सींचा गया अकाली दल-BJP गठबंधन समय की कसौटी पर खरा उतरा है। मुझे पूरा विश्वास है कि हमारा गठबंधन पंजाब के लोगों की पहली पसंद बनकर उभरेगा।”

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved