img-fluid

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के जल्द स्वस्थ होने की कामना की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने

May 02, 2026


नई दिल्ली/लखनऊ । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय (Uttar Pradesh Congress President Ajay Rai) के जल्द स्वस्थ होने की कामना की (Wished Speedy Recovery) । उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद शुक्रवार को लखनऊ के एक निजी अस्पताल में उनको भर्ती कराया गया।


  • सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक पोस्ट के जरिए अजय राय के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अजय राय के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए लिखा कि अजय राय के अस्वस्थ होने की जानकारी मिली है और वह उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं।

    जानकारी के अनुसार, अजय राय ने दिन में पार्टी द्वारा आयोजित शिक्षकों और डॉक्टरों के सम्मेलन में भाग लिया था, जिसमें कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे। इसी दौरान उन्होंने बेचैनी और दर्द की शिकायत की थी। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद उनकी हालत और बिगड़ गई और वे बेहोश हो गए। इसके बाद उन्हें तुरंत लखनऊ के एक निजी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि अजय राय को अचानक सीने में दर्द, बेचैनी और बेहोशी की शिकायत के बाद भर्ती किया गया। डॉक्टरों की एक विशेषज्ञ टीम उनकी स्थिति पर नजर रख रही है और इलाज जारी है। फिलहाल डॉक्टरों की टीम उनकी हालत पर लगातार निगरानी रखे हुए है, और उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

    शाम को अजय राय ने मीडिया से बातचीत की थी। इसमें उन्होंने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी पर अपनी राय रखते हुए कहा था कि हम तो शुरू से ही कहते आ रहे थे कि गैस की कीमतें बढ़ाई जाएंगी। और जैसे ही चुनाव और मतदान खत्म हुआ, आप उनकी चालाकी देख सकते हैं। सरकार ने मतदान खत्म होते ही, उन्होंने तुरंत रातों-रात कीमतें बढ़ा दीं।

    Share:

  • उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय जल्द से जल्द स्वस्थ हों - कांग्रेस सांसद राहुल गांधी

    Sat May 2 , 2026
    नई दिल्ली/लखनऊ । कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Congress MP Rahul Gandhi) ने कहा कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय (Uttar Pradesh Congress President Ajay Rai) जल्द से जल्द स्वस्थ हों (Get Well Soon) । लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय फिलहाल आईसीयू में भर्ती हैं। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved