img-fluid

मुंबई सट्टा बाजार : तमिलनाडु में DMK, असम में BJP की वापसी, बंगाल में क्या है ट्रेंड?

May 03, 2026

मुंबई. चुनावी (Electoral) माहौल गरमाते ही देश के कई हिस्सों में अवैध सट्टा बाजार (Satta Market) भी एक्टिव हो जाता है. यह एक अनौपचारिक बेटिंग सिस्टम है, जहां लोग राजनीतिक पार्टियों और उम्मीदवारों की जीत-हार पर पैसे लगाते हैं. 5 राज्यों के चुनाव परिणाम का देश को इंतज़ार है.

असम (Assam) और पश्चिम बंगाल (West Bengal) में अधिकतर एग्जिट पोल BJP को जिताते दिख रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर तमिलनाडु में टीवीके पर सभी की निगाहे हैं लेकिन सट्टा बाज़ार क्या कहता है? सट्टा बाज़ार किस पार्टी पर अपना दांव लगा रहा है. पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजों से पहले मुंबई का सट्टा बाज़ार पूरी तरह गर्म है. ताज़ा भाव और अनुमान ऐसे संकेत दे रहे हैं, जो सियासी समीकरणों को झकझोर सकते हैं.

ममता दीदी की कुर्सी पर संकट के संकेत
पश्चिम बंगाल को सबसे बड़ा मुकाबला माना जा रहा है, जहां कुल सीटें 294 हैं और बहुमत का आंकड़ा 148 है. ऐसे में ये अनुमान लगाया जा रहा है कि बीजेपी को 175-185 सीटें मिल सकती हैं ये ना सिर्फ बहुमत से काफी ज्यादा है, बल्कि बीजेपी बंगाल में इतिहास रचती नजर आ रही हैं. वहीं दूसरी ओर ममता के नेतृत्व वाली टीएमसी 127-132 सीटों पर सिकुड़ती नजर आ रही है. अन्य (Congress, CPIM, ISF) सिंगल डिजिट में सिमटती नजर आ रही हैं. मुंबई के सट्टा बाजार में इस बार ममता बनर्जी से ज्यादा भरोसा पश्चिम बंगाल में नेता विपक्ष और बीजेपी उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी पर जताया जा रहा है.


  • इस बार DMK की मजबूत वापसी
    मुंबई सट्टा बाजार के अनुमानों के मुताबिक तमिलनाडु में इस बार DMK की मजबूत वापसी होती दिख रही है. राज्य में कुल 234 विधानसभा सीटें हैं. ऐसे में DMK के 145-155 सीटें मिलने की संभवना है और AIADMK 45-65 सीटों पर सिकुड़ती नजर आ रही है. वहीं एक्टर विजय की पार्टी TVK के 7-9 सीटें जीतने की संभावना है. ट्रेंड के मुताबिक एमके स्टालिन बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि AIADMK का ग्राफ गिरता दिख रहा है.

    असम में बीजेपी का दबदबा
    असम में बीजेपी का दबदबा कायम लग रहा है. कुल 126 सीटों में बीजेपी 85-92 सीटें और कांग्रेस महज 34-38 सीटें जीतती नजर आ रही है. पुडुचेरी मेंं कांटे की टक्कर है. कुल 30 सीटों में अनुमानों के मुताबिक NDA 15-18 सीटें और इंडिया ब्लॉक 14-17 सीटें जीतता दिख रहा है.

    केरल में UDF की वापसी के संकेत, LDF पीछे
    140 सीटों वाले केरल में अनुमान है कि इस बार भी UDF सत्ता में वापसी करेगा और पार्टी को 78-85 सीटें मिलने की संभावना है तो वहीं LDF 56-66 सीटें जीतती नजर आ रही है जबकि BJP भी 2-3 सीटें जीत सकती है.

    कैसे काम करता है सट्टा बाजार?
    मुंबई के इस सट्टा बाजार में किसी पार्टी या उम्मीदवार की संभावनाओं के आधार पर रेट या भाव तय किए जाते हैं. जो पार्टी मजबूत मानी जाती है, उसका रेट कम होता है, जबकि कमजोर मानी जाने वाली पार्टी पर ज्यादा रेट मिलता है. सट्टा बाज़ार आमतौर पर लोकल बुकियों के नेटवर्क के जरिए संचालित होता है, जो फोन, WhatsApp और अन्य माध्यमों से दांव लगवाते हैं. सर्वे, एग्जिट पोल, रैलियों और राजनीतिक घटनाक्रम के अनुसार इन रेट्स में लगातार उतार-चढ़ाव आता रहता है.

    Share:

  • मेरी मां भी इसे चला सके, तभी सफल होगी AI; जुकरबर्ग का नया फॉर्मूला

    Sun May 3 , 2026
    डेस्क: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया तेजी से बदल रही है, लेकिन मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग का मानना है कि मौजूदा AI एजेंट अभी आम लोगों के लिए तैयार नहीं हैं. उनका कहना है कि तकनीक तभी सफल मानी जाएगी, जब उसे बिना किसी परेशानी के हर कोई इस्तेमाल कर सके. इसी सोच के साथ […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved