
नई दिल्ली । नाइजीरिया (Nigeria) से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने मानवता को शर्मसार कर के रख दिया है. नाइजीरिया के डेल्टा राज्य में एक परंपरागत त्योहार (Traditional Festival) के दौरान महिलाओं (महिलाओं ) के साथ बदसलूकी हुई. यहां फर्टिलिटी फेस्टिवल (प्रजनन उत्सव) के दौरान सावर्जनिक रूप से महिलाओं का बलात्कार किया गया. घटना के बाद लोगों ने इसे ‘रेप फेस्टिवल’ नाम दिया है. इस घटना ने दुनिया भर में आक्रोश फैला दिया है.
दरअसल, नाइजीरिया में एक पारंपरिक फेस्टिवल चल रहा था, जिसको फर्टिलिटी फेस्टिवल (प्रजनन उत्सव) के नाम से जानते हैं. इसी दौरान पुरुषों के ग्रुप ने सड़कों पर महिलाओं का पीछा किया और उनके साथ यौन उत्पीड़न किया. इसके बाद इस त्योहार का पूरा माहौल ही बदल गया.
जानिए पूरा मामला
रिपोर्ट्स के अनुसार, इसी साल मार्च के महीने में अलुए-डो नाम का त्योहार मनाया जा रहा था. इसको प्रजनन और आशीर्वाद के लिए मनाया जाता है हालांकि, इस त्योहार में ऐसा कुछ हुआ, जिसने पल भर में सबकुछ बदल दिया. आरोप लगाया गया कि पुरुषों ने सड़कों पर महिलाओं को दौड़ाया, उनके कपड़े फाड़े और नंगा करके यौन उत्पीड़न किया. इनमें से कुछ पीड़ित विश्वविद्याल की छात्राएं हैं और कुछ महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
पुलिस ने लिया एक्शन
इस पूरे मामले में डेल्टा पुलिस ने एक्शन लेते हुए कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है.इसमें से एक स्थानीय कम्युनीटि लीडर और चार युवक शामिल हैं. पुलिस कमिश्नरेट ने इनके खिलाफ सख्त एक्शन लेने के निर्देश दिए हैं. बता दें कि सभी आरोपियों को सीआईडी के हवाले किया है और जांच सीआईडी को ही सौंप दी गई है.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved