img-fluid

क्रिस गेल का 13 साल पुराना महारिकॉर्ड टूटा, 24 साल के साई सुदर्शन ने IPL में रचा इतिहास – गेंदबाजों के लिए बना नया ‘खौफ’

May 04, 2026

 

नई दिल्ली। IPL में एक बड़ा रिकॉर्ड(A major record) बदल गया है, जिसे अब तक(previously considered) टी20 क्रिकेट का सबसे विस्फोटक(explosive benchmark in T20 cricket) मानक माना जाता था। वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल (Chris Gayle) का 13 साल(13-year-old monumental record) पुराना महारिकॉर्ड अब टूट चुका है। इस बार यह कारनामा किया है गुजरात टाइटंस के युवा ओपनर साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) ने, जिन्होंने अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी से इतिहास(name in history) रच दिया है।

IPL के मौजूदा सीजन में 24 साल के साई सुदर्शन ने 50 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने इस दौरान कुल 2178 रन बनाकर क्रिस गेल के 2061 रनों के आंकड़े को पीछे छोड़ दिया है।

50 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन (IPL इतिहास)
साई सुदर्शन – 2178 रन
क्रिस गेल – 2061 रन
मिचेल मार्श – 1933 रन

साई सुदर्शन की इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह इस समय IPL के सबसे भरोसेमंद और लगातार रन बनाने वाले बल्लेबाजों में से एक बन चुके हैं। उनकी बल्लेबाजी में स्थिरता के साथ-साथ आक्रामकता भी देखने को मिल रही है, जिससे वह गेंदबाजों के लिए लगातार चुनौती बनते जा रहे हैंहाल ही में पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में भी उन्होंने 41 गेंदों में 57 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली थी, जिसकी बदौलत गुजरात टाइटंस ने मुकाबला 4 विकेट से जीत लिया।

इसके साथ ही साई सुदर्शन ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। उन्होंने सबसे कम पारियों में 2000 IPL रन पूरे करने का भी क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अब वह इस मामले में भी नंबर-1 पर पहुंच चुके हैं।


  • IPL में लगातार शानदार प्रदर्शन के चलते साई सुदर्शन को अब भविष्य का सुपरस्टार माना जा रहा है और उनकी तुलना दिग्गज खिलाड़ियों से होने लगी है।

    Share:

  • रिलीज से पहले ‘टॉक्सिक’ में नया मोड़, कियारा आडवाणी को नहीं भाए कुछ सीन, मेकर्स से की बात

    Mon May 4 , 2026
    नई दिल्ली। फिल्म टॉक्सिक (Toxic) अपनी रिलीज (Release) से पहले ही लगातार सुर्खियों (Headlines) में बनी हुई है। इस बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट (Project) में यश (Yash) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) पहली बार साथ नजर आने वाले हैं, जिससे दर्शकों के बीच उत्साह पहले से ही काफी ऊंचा है। हालांकि, अब फिल्म से जुड़ी एक नई […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved