
डेस्क: केरल विधानसभा चुनाव में इस बार तेजस्वी यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है और शुरुआती रुझानों में उसका प्रदर्शन ध्यान खींच रहा है. राज्य में राजद ने तीन सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे कन्नूर के कूथुपरम्बा से पी. के. प्रवीण, कोझीकोड के वडकारा से एम. के. भास्करन और वायनाड के कलपेट्टा से पी. के. अनिल कुमार.
सोमवार सुबह 8 बजे से शुरू हुई वोटों की गिनती के बाद राजद के लिए उत्साह बढ़ाने वाले संकेत मिले. तीन में से दो सीटों पर पार्टी दूसरे नंबर पर बनी हुई है, जबकि कूथुपरम्बा सीट से पी. के. प्रवीण बढ़त बनाए हुए हैं. कूथुपरम्बा में पहले राउंड की गिनती के बाद पी. के. प्रवीण को 5268 वोट मिले, जबकि इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के जयंती राजन को 4200 वोट मिले. इस तरह प्रवीण 1068 वोटों से आगे चल रहे हैं. हालांकि, ताजा आंकडों के मुताबिक केरल में कांग्रेस 101 सीटों पर आगे हैं, जबकि Left 37 सीटों पर आगे हैं और अन्य के खाते में 2 सीट है.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved