img-fluid

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी को मिली पहली जीत पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने ली प्रेस कॉन्फ्रेंस

May 04, 2026

इंदौर। पश्चिम बंगाल (West Bengal) में अपनी पार्टी के लिए 6 साल के कार्यकाल को लेकर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) हुए भावुक, पश्चिम बंगाल में टीएमसी (TMC) द्वारा दी गई प्रताड़ना को याद करके मंत्री कैलाश विजयवर्गीय अपने आंसू नही रोक पाए। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मीडिया प्रेस कॉन्फ्रेंस से चर्चा के दौरान कहा कि बंगाल में इतनी सीटे लाना यह बड़ी बात है, मैं खुद 6 साल बंगाल में रहा हूं और इस जीत की प्रसन्नता की कल्पना नहीं कर सकते।


  • मंत्री ने कहा कि किस परिस्थितियों में हम लोगों ने पश्चिम बंगाल में काम किया और कैसे काम किया मेरे सामने मेरे 6 साल के कार्यकाल में 300 कार्यकर्ताओं की हत्या हो गई। और वह ऐसे कार्यकर्ता थे जो मुझसे मिलकर जाते थे और सुबह उनकी गेट पर लाश मिलती है। मंत्री ने कहा कि बंगाल में काम के दौरान बहुत अपमान भी सहा है, मंत्री ने कहा कि मेरे ऊपर बलात्कार का केस लगा दिया था मैं कैसी मानसिक पीड़ा से 6 साल से गुजर रहा हूं और बच्चा बेचने का केस दर्ज कराया गया है। यह आंसू मेरे प्रसन्नता के है यह आंसू दुख के नहीं है मैं किसी से डरने वाला आदमी नहीं हूं लेकिन जो प्रताड़ित बंगाल में कार्यकर्ताओं को किया गया है इसका अंदाजा नहीं लगा सकते हैं।

    संघ के प्रचार को पर बलात्कार का आरोप लगाया जिसे हम भगवान जैसा मानते हैं मैं उनका नाम नहीं लूंगा। विजयवर्गीय ने कहा कि मैं देश की न्यायपालिका को धन्यवाद देना चाहता हूं कि ममता बनर्जी ने हम सबको जेल में डालने की पूरी व्यवस्था कर दी थी लेकिन न्यायपालिका देश की बहुत निष्पक्ष है और उन्होंने हमें न्याय दिया इसलिए मैं आज आपके सामने बैठा हूं। 38-38 केस मुझ पर लगाए गए हैं जिसमें रेप और बच्चों को विदेश में बेचे के मामले भी है और ऐसे मामलों में नॉन बेलेबल केस होता है।

    Share:

  • ‘मोदीमय हुआ भारत, बंगाल में उठी भगवा की आंधी’, BJP ने शेयर किया NDA शासित राज्यों का नक्शा

    Mon May 4 , 2026
    नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) को तगड़ा झटका देते हुए बहुमत के साथ प्रचंड जीत हासिल करती हुई नजर आ रही है. बंगाल में भारतीय जनता पार्टी का कमल खिलने वाला है, इसे लेकर पार्टी के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved