img-fluid

‘पुलिस उन्हें यहां बुलाएगी, मैं उन्हें पेड़ा खिलाऊंगा’, CM सरमा ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा पर साधा निशाना

May 05, 2026

गुवाहाटी। असम के विधानसभा चुनाव में जीत के बाद मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब पुलिस पवन खेड़ा को उनके राज्य बुलाएगी तो वह उन्हें खूब ‘पेड़े’ खिलाएंगे और उन्हें धन्यवाद देंगे। उन्होंने दावा कि खेड़ा की प्रेस कॉन्फ्रेंस से उन्होंने चुनाव में जीत हासिल करने में मदद मिली।

मुख्यमंत्री सरमा ने कहा,जब पुलिस पवन खेड़ा को यहां बुलाएगी, तो मैं उन्हें खूब ‘पेड़ा’ खिलाऊंगा और इसके लिए धन्यवाद दूंगा। मुझे लगता है कि पवन खेड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बहुत अच्छा काम किया, क्योंकि इससे हमें हमारी जीत में काफी मदद मिली। प्रेस कॉन्फ्रेंस की वजह से बहुत से वोट हमारी तरफ आ गए और यहां तक कि (असम कांग्रेस अध्यक्ष) गौरव गोगोई भी अपनी सीट हार गए।


  • उन्होंने आगे कहा, हमें कुछ नया करने की जरूरत नहीं है। पिछले 10 वर्षों में हमने असम में बहुत काम शुरू किए हैं। हम उन कामों को जारी रखेंगे और उन्हें और तेज गति से आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने आगे कहा, मैं असम की जनता का धन्यवाद करता हूं। आपने प्रधानमंत्री पर जो भरोसा दिखाया है, उसके लिए हम आभारी हैं। असम में विकास की गंगा बहती रहे, इसके लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार मिलकर डबल इंजन सरकार की तरह काम करेंगी। हिंदुओं ने हमें जितना हो सका उतना समर्थन दिया और मुझे भरोसा था कि हिंदू समाज और असमिया मुस्लिम भी हमें वोट देंगे।

    Share:

  • महाराष्ट्र में दरिंदों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी, यौन अपराधियों को नहीं मिलेगी पैरोल

    Tue May 5 , 2026
    डेस्क। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने यौन अपराधों पर सख्ती बढ़ाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। फडणवीस ने ऐसे आरोपियों को पैरोल (अस्थायी रिहाई) देने पर पूरी तरह रोक लगाने के उद्देश्य से नया कड़ा कानून तैयार करने के निर्देश दिए हैं। यह फैसला मंगलवार को हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved