img-fluid

बिहार कैबिनेट विस्तार की हलचल तेज, मैथिली ठाकुर से श्याम रजक तक नामों की चर्चा, ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ

May 06, 2026

पटना। बिहार (Bihar) में सम्राट चौधरी कैबिनेट (Samrat Chaudhary Cabinet) के विस्तार को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। पटना (Patna) के ऐतिहासिक गांधी मैदान में गुरुवार को नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह (Swearing-in Ceremony) आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम को भव्य बनाने की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

सूत्रों के अनुसार, 7 मई को होने वाले इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस मुख्यालय स्तर पर लगातार निगरानी की जा रही है। पटना एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थल तक और आसपास के इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। डीजीपी (मुख्यालय) सुनील कुमार ने बताया कि वीवीआईपी सुरक्षा के लिए ब्लू बुक के प्रावधानों के अनुसार सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

पुराने और नए चेहरों को मिल सकता है मौका
एनडीए के घटक दलों में इस बार अधिकतर पुराने चेहरों को दोबारा जगह मिलने की संभावना है। वहीं कुछ नए चेहरों को भी कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है। भाजपा कोटे से जिन नामों की चर्चा सबसे ज्यादा है, उनमें विजय कुमार सिन्हा, मंगल पांडेय, डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल, श्रेयसी सिंह, अरुण शंकर प्रसाद, लखेंद्र रौशन, रामकृपाल यादव, सजय सिंह टाइगर, सुरेंद्र मेहता, नारायण प्रसाद, रमा निषाद और डॉ. प्रमोद कुमार शामिल हैं। इसके अलावा संगीता कुमारी, मैथिली ठाकुर, विनोद नारायण झा, नीतीश मिश्रा और आनंद मिश्रा के नाम भी रेस में बताए जा रहे हैं।


  • जदयू से भी कई नाम चर्चा में
    जदयू से श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, लेशी सिंह, मदन सहनी, सुनील कुमार और जमा खान के नाम लगभग तय माने जा रहे हैं। इनके अलावा रत्नेश सदा और श्रीभगवान सिंह कुशवाहा भी संभावित सूची में शामिल हैं। वहीं श्याम रजक, संतोष निराला, शीला मंडल, मीना कामत, कोमल सिंह और रूहेल रंजन के नामों की भी चर्चा है। लोजपा (आर) से संजय कुमार और संजय कुमार सिंह, हम पार्टी से संतोष सुमन और रालोमो से दीपक प्रकाश के मंत्री बनने की संभावना जताई जा रही है।

    बड़े नेताओं की मौजूदगी
    इस शपथ ग्रहण समारोह में कई बड़े नेताओं की मौजूदगी रहने की संभावना है, जिनमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और एनडीए के अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

    Share:

  • Weather: 2026 रहेगा सबसे गर्म, दुनिया के सबसे बड़े मौसम वैज्ञानिक ने की भविष्यवाणी...

    Wed May 6 , 2026
    नई दिल्ली. प्रमुख जलवायु (Major Climates) वैज्ञानिक (Scientist) डॉ. जेम्स हानसेन (Dr. James Hansen) ने भविष्यवाणी (Predicts) की है कि साल 2026 पृथ्वी का अब तक का सबसे गर्म साल साबित होगा. उन्होंने कहा कि तेजी से बढ़ती ग्लोबल वार्मिंग और एक बहुत शक्तिशाली अल-नीनो का मिला-जुला प्रभाव इस साल तापमान को नया रिकॉर्ड तोड़ने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved