img-fluid

झारखंड में कोयला चोरों और सुरक्षा गार्ड के बीच झड़प, एक शख्स की मौत, 6 अन्य घायल

May 06, 2026

गिरिडीह। झारखंड के गिरिडीह जिले से सुरक्षा गार्ड और कथित कोयला चोरों के बीच हिंसक झड़प की खबर सामने आई है। पुलिस द्वारा बुधवार को दी गई जानकारी के मुताबिक, मंगलवार रात सुरक्षा गार्ड और कोयला चोरों के बीच हुई हिंसक झड़प में एक ग्रामीण की मौत हो गई, जबकि 6 सुरक्षा गार्ड घायल हो गए। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र में सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) के कमांड एरिया में स्थित एक ‘कोयला साइडिंग’ पर हुई। बताया जा रहा है कि देर रात यहां बड़ी संख्या में लोग कोयला चोरी के इरादे से पहुंचे थे।


  • SDPO जीतवाहन उरांव ने बताया कि झड़प के दौरान एक ग्रामीण की मौत हो गई और उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस घटना में 6 सुरक्षा गार्ड भी घायल हुए हैं, जिनका इलाज CCL अस्पताल में चल रहा है। परियोजना के प्रबंधक राम सागर ने आरोप लगाया कि करीब 100 लोग मौके पर कोयला चोरी करने के लिए पहुंचे थे, जिनमें अधिकतर स्थानीय निवासी थे। उन्होंने बताया, ‘जब सुरक्षा गार्ड्स ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो उन्होंने पथराव शुरू कर दिया और गार्ड्स पर हमला कर दिया। पुलिस के पहुंचते ही सभी हमलावर वहां से भाग गए।’

    Share:

  • कांग्रेस विधायक की पत्नी और बेटे के खिलाफ FIR दर्ज, सरकारी अस्पताल पर लगा दिया था ताला

    Wed May 6 , 2026
    श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर के अनंतनाग जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनंतनाग में पुलिस ने कांग्रेस विधायक पीरजादा मोहम्मद सईद के परिजनों के खिलाफ सरकारी अस्पताल को कथित रूप से बंद करने के आरोप में FIR दर्ज की है। पुलिस के मुताबिक, अनंतनाग जिले के अचबल थाने में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved