img-fluid

ट्विन इंजन जेट, वेपन कम्पार्टमेंट, मॉर्डन रडार और… US के कॉम्पिटिशन में चीन ने उतारा अब ये फाइटर जेट

May 06, 2026

डेस्क: पड़ोसी देश चीन ने 5th जनरेशन का J-35 मल्टी-रोल स्टेल्थ फाइटर जेट का एक नया वेरिएंट पेश किया. इस वेरिएंट को एक्सपोर्ट के लिए बनाया गया है. यानी अन्य देशों में इस हथियार को बेचा जाएगा. इंटरनेशनल मार्केट में इसे अमेरिका के F-35 लाइटनिंग II मुकाबला करने के लिए डिजाइन किया गया है. इसका पहले ग्राहक पाकिस्तान बताया जा रहा है.

ये सभी कुछ ऑपरेशन सिंदूर की पहली एनवर्सरी के दौरान आया है. यह एक जमीन से ऑपरेट होने वाला एक्सपोर्ट वेरिएंट है. इसका इस्तेमाल पीपल्स लिबरेशन आर्मी एयरफोर्स और पीपल्स लिबरेशन आर्मी नेवल एयरफोर्स दोनों करती है. साउथ चाइना मार्निंग पोस्ट की रिपोर्ट की मानें तो चीन ने इस हथियार को सबसे पहले पेरिस के एयर शो में पेश किया था.


  • अब माना जा रहा है कि चीन ने जेट विमानों को बनाना पूरी तरह से शुरू कर दिया है. चाइना की सेंट्रल टेलीविजन ने एक मई को हार्ट टू हार्ट के एक प्रोग्राम में J-35A मॉडल का लॉन्च किया. इस मॉडल का सीरियल नंबर 001 है.

    रिपोर्ट्स की मानें तो इसपर चीन की सबसे बड़ी मिलिट्री एयरक्राफ्ट बनाने वाली कंपनी एविएशन इंडस्ट्री कॉर्पोरेशन ऑफ चाइना का Logo लगा था. यह एक एक्सपोर्ट वेरिएंट है. यह पहली बार इस हथियार का एक्सपोर्ट वेरिएंट पूरी तरह से ऑपरेशनल मॉडल के लिए दुनिया के सामने पेश किया.

    चीन का J-35 AE, J-35 सीरीज का पांचवी पीढ़ी का फाइटर जेट है. इसमें पूरी तरह से स्टेल्श क्षमताएं मौजूद हैं. इसे अमेरिकी की लॉकहीड मार्टिन कंपनी के F-35 का चीनी जवाब माना जाता है. इसमें एक ट्विन इंजन जेट है. इसमें अंदरूनी हथियारों का कम्पार्टमेंट और आधुनिक रडार और इन्फ्रारेड सिस्टम लगे हैं.

    Share:

  • भारत में डीपफेक और एआई कंटेंट पर बड़ा एक्शन, 4 गुना ज्यादा मामलों पर कार्रवाई

    Wed May 6 , 2026
    नई दिल्ली: भारत में ऑनलाइन कंटेंट को ब्लॉक करने के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी देखी जा रही है. इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय यानी MeitY की और से पास किए गए ब्लॉकिंग ऑर्डर पिछले एक साल में लगभग दोगुने हो गए हैं. इसके पीछे एक बड़ी वजह सोशल मीडिया पर बढ़ते डीपफेक वीडियो और आर्टिफिशियल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved