img-fluid

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से केरल की मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने

May 08, 2026


नई दिल्ली/तिरुवनंतपुरम । कांग्रेस सांसद शशि थरूर (Congress MP Shashi Tharoor) ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से (With Congress President Mallikarjun Khadge) केरल की मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की (Discussed the current political situation in Kerala) ।


  • थरूर ने इस मुलाकात को लेकर कहा कि अनुभवी और स्पष्ट विचारों वाले वरिष्ठ नेता से विचार साझा करना हमेशा उपयोगी रहता है। शशि थरूर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने खड़गे से मुलाकात कर राज्य की राजनीतिक परिस्थितियों पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने पोस्ट में लिखा, “कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मिलकर मैंने उन्हें केरल के हालात के बारे में अपनी राय बताई और हमारी पार्टी से जुड़े हाल के राजनीतिक घटनाक्रमों पर चर्चा की। इस मजबूत, बेबाक और अनुभवी दिग्गज नेता के साथ अपने विचार साझा करना हमेशा अच्छा लगता है।”

    इसके अलावा, तिरुवनंतपुरम में शशि थरूर ने स्थानीय नेताओं से भी मुलाकात की। उन्होंने तिरुवनंतपुरम सेंट्रल से विजयी विधायक सी.पी. जॉन को उनकी जीत पर बधाई दी। थरूर ने एक अन्य पोस्ट में विधायक सी.पी. जॉन के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “तिरुवनंतपुरम सेंट्रल से जीतने वाले विधायक सीपी जॉन को उनकी शानदार जीत पर व्यक्तिगत रूप से बधाई देना बहुत अच्छा लगा। पिछली बार चुनावों में हमें निराशा हाथ लगी थी, लेकिन इस बार जीत मिली है।”

    उन्होंने नवनिर्वाचित विधायकों एन. शक्तन और वी.टी. बलराम से भी मुलाकात की और उन्हें उनकी जीत पर शुभकामनाएं दीं। थरूर ने लिखा, “तिरुवनंतपुरम में विजयी विधायकों एन. शक्तन और वी.टी. बलराम से मिलकर उन्हें उनकी जीत पर बधाई देना बहुत अच्छा लगा। केरल को एकजुट होकर आगे ले जाने के लिए अनुभव और युवा शक्ति का मेल जरूरी है।” इसके अलावा, थरूर ने वलियाथुरा में आयोजित ‘पांच-ए-साइड’ फुटबॉल टूर्नामेंट के समापन सत्र में हिस्सा लिया। शशि थरूर ने पोस्ट में लिखा, “हमारे युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के ऐसे अवसर मिलते देखकर बहुत खुशी हुई।”

    Share:

  • तमिलनाडु में नई सरकार के गठन को लेकर राज्यपाल परंपरा निभाएं - पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम

    Fri May 8 , 2026
    नई दिल्ली । पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम (Former Finance Minister P Chidambaram) ने कहा कि तमिलनाडु में नई सरकार के गठन को लेकर (Forming new Government in Tamilnadu) राज्यपाल परंपरा निभाएं (Governor to follow the Tradition) । सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किए गए पोस्ट में उन्होंने राज्यपाल की संवैधानिक जिम्मेदारियों को स्पष्ट किया। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved