img-fluid

MP: इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती तीन साल की मासूम को मरीज ने बनाया हवस का शिकार, रोती रही बच्ची

May 08, 2026

सागर। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के सागर (Sagar) शहर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां इलाज के लिए भर्ती तीन साल की मासूम बच्ची के साथ अस्पताल परिसर में ही दरिंदगी किए जाने की घटना ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। आरोप है कि अस्पताल में भर्ती एक मरीज ने सर्जिकल वार्ड में भर्ती मासूम को अपना शिकार बनाया। घटना सामने आने के बाद अस्पताल प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

जानकारी के अनुसार बच्ची अपने परिजनों के साथ इलाज कराने के लिए बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज आई थी और सर्जिकल वार्ड में भर्ती थी। बताया जा रहा है कि घटना के समय बच्ची वार्ड में बने बाथरूम में गई थी। इसी दौरान पीछे से अस्पताल में भर्ती एक आरोपी मरीज भी बाथरूम में घुस गया। आरोप है कि आरोपी ने मासूम के साथ गलत हरकत की और घटना को अंजाम देने के बाद मौके से निकल गया।


  • कुछ देर बाद बच्ची रोते हुए अपनी मां के पास पहुंची और इशारों व मासूमियत भरे शब्दों में पूरी घटना बताई। बच्ची की बात सुनकर परिजन घबरा गए और तुरंत अस्पताल प्रबंधन को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल में हड़कंप मच गया। अस्पताल प्रबंधन ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की गई।

    पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगालना शुरू कर दिया है ताकि आरोपी की गतिविधियों और घटना के पूरे क्रम की पुष्टि की जा सके। प्रारंभिक जांच में आरोपी की पहचान कर ली गई है। मामले में सागर सीएसपी ललित कुमार कश्यप ने बताया कि बच्ची की मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। उसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    घटना के बाद अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों में भी आक्रोश का माहौल है। लोगों का कहना है कि अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होनी चाहिए, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। वहीं इस घटना ने अस्पताल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

    Share:

  • 8 मई की 10 बड़ी खबरें

    Fri May 8 , 2026
    1. अमेरिकी अदालत से ट्रंप को फिर बड़ा झटका…. कोर्ट ने 10% टैरिफ को बताया अवैध अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (American President Donald Trump) को अमेरिकी अदालत (American Court) में एक बार फिर हार का सामना करना पड़ा है। गुरुवार को अमेरिकी व्यापार अदालत (American Trade Court) ने राष्ट्रपति द्वारा लगाए गए 10% वैश्विक […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved