img-fluid

पश्चिम बंगाल : शुभेंदु अधिकारी बने बंगाल के नए मुख्यमंत्री, PM मोदी की मौजूदगी में ली शपथ

May 09, 2026

नई दिल्ली. पश्चिम बंगाल (West Bengal) को आज एक नया मुख्यमंत्री (New Chief Minister) मिल गया है. बीजेपी नेता (BJP Leader) शुभेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) ने आज कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है. इसी के साथ आज से बंगाल की कमान बीजेपी (BJP) के हाथों में आ गई है.

बंगाल की राजनीति में आज बड़ा बदलाव हो गया है. बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है. उन्हें बंगाल के राज्यपाल ने शपथ दिलाई. शुभेंदु ने भवानीपुर में पूर्व सीएम ममता बनर्जी को हराया था. प्रोटोकॉल के हिसाब से ममता बनर्जी को भी शपथ ग्रहण समारोह का न्योता भेजा गया था.


  • शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन कोलकाता स्थित ब्रिगेड परेड ग्राउंड में किया गया. इस समारोह में खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए. इसके अलावा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता समेत कई दिग्गत नेता भी इस शपथ ग्रहण समारोह का हिस्सा बने.

    शुभेंदु अधिकारी के साथ-साथ दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, निसिथ प्रामाणिक और शंकर घोष भी मंत्री पद की शपथ लेंगे.

    8 मई को अमित शाह कोलकाता पहुंचे थे जहां शुभेंदु अधिकारी को विधायक दल का नेता चुना गया था. शाह ने खुद उनके नाम का ऐलान किया. इसके बाद शुभेंदु ने कोलकाता में राज्यपाल आर.एन. रवि से मुलाकात की और विधायकों के समर्थन का पत्र सौंपकर नई सरकार बनाने का दावा पेश किया था. बता दें कि बीजेपी ने पश्चिम बंगाल की 207 सीटों पर प्रचंड जीत दर्ज की थी. वहीं, टीएमसी महज 80 सीटों पर सिमटकर रह गई और उसके 15 सालों के शासन का खात्मा हो गया.

    सीएम योगी ने सीएम शुभेंदु को पहनाया गमछा
    शुभेंदु अधिकारी ने शपथ ग्रहण करते ही पीएम मोदी के पांव छूकर उनका आशीर्वाद लिया. इसके बाद पीएम मोदी ने उन्हें गले लगा लिया. शुभेंदु ने मंच पर मौजूद सभी नेताओं से एक-एक करके हाथ मिलाया और सभी ने उन्हें बधाई दी. जब शुभेंदु योगी आदित्यनाथ से मिलने पहुंचे तो उन्होंने अपना गमछा पहनाकर उनका अभिवादन किया.

    पश्चिम बंगाल के लिए बहुत बड़ा दिन- रूपा गांगुली
    बीजेपी की नवनिर्वाचित विधायक रूपा गांगुली ने शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण पर कहा, ‘ये पश्चिम बंगाल के लोगों के लिए बहुत बड़ा दिन है. उन्होंने BJP पर भरोसा जताया है और हम राज्य का विकास पक्का करेंगे.’

    शपथ ग्रहण में दिग्गज हस्तियों का जमावड़ा
    एकनाथ शिंदे, महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस और सुनेत्रा पवार भी शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण के गवाह बनने पहुंचे हैं. इसके अलावा, मंच पर स्मृति ईरानी, शिवराज सिंह चौहान, चिराग पासवान, मिथुन चक्रवर्ती समेत कई अन्य दिग्गज हस्तियां भी दिखाई दीं.

    Share:

  • KKR vs DC: फिन एलन की ताबड़तोड़ सेंचुरी से कोलकाता की जीत, प्लेऑफ की उम्मीदें अभी भी जिंदा

    Sat May 9 , 2026
      नई दिल्ली(New Delhi)। प्रभास की ब्लॉकबस्टर(Prabhas’s blockbuster) साइंस-फिक्शन फिल्म(sci-fi film) कल्कि 2898 AD(Kalki 2898 AD) के सीक्वल को लेकर नया अपडेट सामने आया है। फिल्म का दूसरा पार्ट फैंस के बीच काफी चर्चा में है, लेकिन इसकी रिलीज(release) को लेकर इंतजार अभी और लंबा हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कल्कि 2 की शूटिंग 2026 […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved