
चेन्नई। तमिलनाडु (Tamil Nadu) की राजनीति (Politics) में आज एक नया अध्याय जुड़ गया. अभिनेता से नेता बने थलापति विजय (Thalapathy Vijay) ने आज चेन्नई के नेहरू स्टेडियम में मुख्यमंत्री (Chief Minister) पद की शपथ ली. उनकी पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) ने अपने पहले ही चुनाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए 108 सीटें जीतीं और कांग्रेस, वीसीके व वामदलों के समर्थन से बहुमत का आंकड़ा 118 पार कर लिया. राहुल गांधी समेत कई बड़े नेता शपथ समारोह में शामिल हुए.
तमिलनाडु के नए सीएम बने विजय
अभिनेता से नेता बने विजय तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर ने उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। इस दौरान उनके भावुक नजर आए।
विजय के शपथ ग्रहण समारोह में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी शामिल हुए. वहीं, प्रोटोकॉल के मुताबिक तमिलनाडु के निवर्तमान मुख्यमंत्री एम.के स्टालिन को भी समारोह के लिए न्योता भेजा गया था.
थलपति विजय का शपथ ग्रहण समारोह 10 मई को सुबह 10 बजे चेन्नई स्थित नेहरू स्टेडियम में हुआ. बता दें कि पहले विजय 3 बजकर 45 मिनट पर शपथ ग्रहण करने वाले थे, लेकिन उनके एस्ट्रोलॉजर ने उन्हें सुबह 10 बजे शपथ लेने की सलाह दी.
विजय ने 9 मई को लोक भवन में तमिलनाडु के गवर्नर से मुलाकात की और उन्हें टीवीके के लीडर के तौर पर अपने चुनाव की जानकारी देते हुए एक लेटर दिया था. जिसके बाद तमिलनाडु के गवर्नर ने विजय को मुख्यमंत्री नियुक्त किया और उन्हें सरकार बनाने के लिए इनवाइट किया था. राज्यपाल ने विजय को 13 मई 2026 को या उससे पहले विधानसभा में विश्वास मत हासिल करने के लिए कहा है.
विजय के मुख्यमंत्री बनने को लेकर उनके पिता और डायरेक्टर एसए चंद्रशेखर ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘मैं खुश हूं. मैं बहुत खुश हूं. मैं जो कुछ भी कर रहा हूं, सिर्फ अपने बेटे के लिए कर रहा हूं. आखिरकार, विजय के जरिए तमिल लोगों को सफलता मिली है.’
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved