img-fluid

हंतावायरस अलर्ट के बीच राहत की खबर, स्पेन के पास फंसे क्रूज शिप पर मौजूद दोनों भारतीय सुरक्षित

May 11, 2026

नई दिल्ली। स्पेन (Spain) के कैनरी आइलैंड (Canary Islands) के पास रोके गए नीदरलैंड के झंडे वाले क्रूज शिप एमवी होंडियस (MV Hondius) पर हंतावायरस संक्रमण (Hantavirus) की आशंका के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। जहाज पर मौजूद दोनों भारतीय क्रू मेंबर पूरी तरह स्वस्थ बताए गए हैं और उनमें संक्रमण के कोई लक्षण नहीं मिले हैं।

मैड्रिड स्थित भारतीय दूतावास ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि दोनों भारतीय नागरिकों को एहतियातन नीदरलैंड भेज दिया गया है, जहां उन्हें क्वारंटीन और स्वास्थ्य निगरानी में रखा गया है।


  • करीब 150 लोगों को लेकर चल रहे इस क्रूज शिप को अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य निगरानी के तहत स्पेन पहुंचने पर रोक दिया गया था। हंतावायरस संक्रमण की आशंका के बाद जहाज पर विशेष निगरानी रखी गई। बाद में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और स्पेनिश प्रशासन द्वारा निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल पूरे होने पर यात्रियों को जहाज से उतरने की अनुमति दे दी गई।

    भारतीय दूतावास ने 10 मई को जारी बयान में कहा कि दोनों भारतीय पूरी तरह सुरक्षित हैं और उनकी स्थिति सामान्य है। साथ ही भारतीय अधिकारी लगातार स्पेनिश प्रशासन के संपर्क में बने हुए हैं और दोनों नागरिकों की सुरक्षा तथा स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है।

    क्या है हंतावायरस?
    हंतावायरस एक संक्रामक बीमारी है, जो मुख्य रूप से चूहों और संक्रमित कृन्तकों से फैलती है। दुर्लभ मामलों में यह संक्रमण गंभीर रूप ले सकता है और सांस संबंधी खतरनाक बीमारी का कारण बन सकता है। हालांकि स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल भारत में इस वायरस को लेकर किसी आपात स्थिति जैसी हालत नहीं है। एहतियात के तौर पर सरकार ने एयरपोर्ट और बंदरगाहों पर निगरानी बढ़ा दी है, ताकि किसी भी संभावित खतरे से समय रहते निपटा जा सके।

    Share:

  • नोएडा में रेस्टोरेंट कर्मचारी की शर्मनाक करतूत! थूक-थूककर बनाता पिज्जा, फिर कर देता सर्व...

    Mon May 11 , 2026
    नोएडा. नोएडा सेक्टर-22 से एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. जहां चौड़ा गांव में एक पिज्जा (Pizza) दुकान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया. वायरल वीडियो (viral video) में दुकान संचालक पर पिज्जा बेस पर थूककर (After spitting) उसे तैयार करने का आरोप लगाया गया है. साथ […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved