img-fluid

सऊदी अरब में फँसे भारतीयों के लिए भारतीय दूतावास का वीडियो संदेश, रियाद हमले पर बड़ा अपडेट

October 16, 2026

नई दिल्ली. सऊदी अरब (Saudi Arabia) में हुए हालिया हमलों के बीच भारत (India) के राजदूत (Ambassador) ने वहां रह रहे भारतीय समुदाय (Indian community) के लिए एक अहम वीडियो मैसेज (video message) जारी किया है. सऊदी अरब में भारत के राजदूत विपुल ने कहा, ‘भारत ने सऊदी अरब में सिविलियन फैसिलिटीज और इंफ्रास्ट्रक्चर पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की है. हम सऊदी अरब के लोगों और वहां की लीडरशिप के साथ पूरी एकजुटता से खड़े हैं. इन हमलों में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति हम संवेदना व्यक्त करते हैं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं.’

उन्होंने बताया कि 10 अक्टूबर को रियाद एयरपोर्ट पर हुए हमले में एक भारतीय नागरिक की जान चली गई, जिसके परिवार के संपर्क में अधिकारी लगातार बने हुए हैं. इसके साथ ही हमले में घायल हुए 11 अन्य भारतीयों की हर संभव मदद के लिए अस्पताल अधिकारियों और परिवारों से संपर्क किया जा रहा है.


  • हमलों की वजह से उड़ानों पर पड़े असर की जानकारी देते हुए भारतीय राजदूत ने कहा कि रियाद एयरपोर्ट फिलहाल बंद है, भारतीय एयरलाइंस एअर इंडिया और इंडिगो ने अपनी उड़ानें रद्द कर दी हैं.

    हालांकि सउदिया, फ्लाईनास और फ्लाईडील की फ्लाइट्स चल रही हैं, जिससे लोग सीधे या पड़ोसी गल्फ देशों के जरिए यात्रा कर सकते हैं. उमरा यात्रियों को हो रही असुविधा को दूर करने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं, जो सोशल मीडिया चैनल्स पर उपलब्ध हैं.

    भारत से सऊदी अरब की यात्रा की योजना बना रहे लोगों को यात्रा में व्यवधान की आशंका ध्यान में रखने और किसी भी सवाल या चिंता के लिए 24/7 हेल्पलाइन का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है.

    भारतीय नागरिकों से शांत और अलर्ट रहने की अपील करते हुए कहा गया है कि हवाई हमले की स्थिति में लोग बाहर रहने के बजाय इंडोर्स ही रहें. हमलों की फोटो या वीडियो शेयर न करें, क्योंकि यह सऊदी कानून का उल्लंघन है और इससे कानूनी परेशानी खड़ी हो सकती है.

    उन्होंने स्पष्ट किया कि एम्बेसी, कांसुलेट और आउटसोर्स सर्विस प्रोवाइडर पूरी तरह फंक्शनल हैं, जिससे पासपोर्ट और अटेस्टेशन सर्विसेज में कोई दिक्कत नहीं आएगी. कृपया शांत रहें, संपर्क में रहें और हमारी हेल्पलाइन का बेझिझक इस्तेमाल करें.

    Share:

  • इमरान खान को भारत छोड़ो नोटिस..... रजा मुराद बोले -'किसी भी विदेशी को भारत के मामलों में दखल देने का हक नहीं'

    Fri Oct 16 , 2026
    मुम्बई। बॉलीवुड एक्टर इमरान खान (Imran Khan) को भारत छोड़ो नोटिस (‘Quit India’ Notice) मिलने के बाद एक्टर्स इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अब इस मामले में रजा मुराद (Raza Murad) ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि किसी भी विदेशी (Foreigner) के पास हक नहीं है कि वो […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved