img-fluid

झाड़ियों में छिपाकर रखी थी 500 लीटर विदेशी शराब, दो तस्कर अरेस्ट

May 11, 2026

समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर जिले में मध्य निषेध विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है. पटोरी मध्य निषेध विभाग की टीम ने दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के बंबइया हरलाल गांव में छापेमारी कर झाड़ियों में छिपाकर रखी गई शराब की खेप को जब्त किया. कार्रवाई के दौरान दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक अन्य अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया.

जानकारी के अनुसार, विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में बड़ी मात्रा में विदेशी शराब छिपाकर रखी गई है. सूचना के आधार पर समस्तीपुर उत्पाद अधीक्षक मनोज कुमार सिंह के निर्देश पर विशेष टास्क टीम का गठन किया गया. इसके बाद पटोरी मध्य निषेध विभाग की टीम ने देर रात छापेमारी अभियान चलाया.


  • छापेमारी के दौरान टीम ने झाड़ियों में छिपाकर रखी गई करीब 500 लीटर से अधिक विदेशी शराब बरामद की. विभागीय अधिकारियों के अनुसार, जब्त शराब की बाजार कीमत लगभग 5 लाख रुपये बताई जा रही है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शराब हरियाणा और झारखंड से बिहार लाई जाती थी और फिर अलग-अलग इलाकों में सप्लाई की जाती थी.

    उत्पाद अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार दोनों तस्करों से पूछताछ की गई है और उन्हें जेल भेज दिया गया है. वहीं फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए मोबाइल सर्विलांस और टावर लोकेशन की मदद से लगातार छापेमारी की जा रही है. उन्होंने कहा कि बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद शराब तस्कर नए-नए तरीके अपनाकर कारोबार चला रहे हैं. ऐसे नेटवर्क पर कार्रवाई के लिए लगातार विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं. दियारा क्षेत्रों में ड्रोन कैमरों की मदद से भी निगरानी और छापेमारी की जा रही है.

    Share:

  • कांग्रेस सांसद शशि थरूर के बयान पर अन्नामलाई का पलटवार, कहा था-'हिंदी थोपी गई तो साउथ नहीं मानेगा'

    Mon May 11 , 2026
    नई दिल्ली. अमेरिका (US) के सैन फ्रांसिस्को (San Francisco) में भारतीय राजनीति (Indian Politics) के तीन दिग्गज जब एक मंच पर आए, तो तीखी बहस होना तो तय था. मौका था स्टैनफोर्ड इंडिया कॉन्फ्रेंस (Stanford India Conference) का, जहां कांग्रेस सांसद शशि थरूर (Shashi Tharoor) , बीजेपी सांसद (BJP MP) तेजस्वी सूर्या (Tejasvi Surya) और […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved