img-fluid

असम : आज हिमंता बिस्वा सरमा लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, ये 4 विधायक बनेंगे मंत्री

May 12, 2026

गुवाहाटी. असम (Assam) में लगातार तीसरी बार एनडीए सरकार (NDA Government) बनने जा रही है. मुख्यमंत्री (CM) पद के लिए चुने गए हिमंता बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) ने सोमवार को उन चार नेताओं के नामों का ऐलान किया, जो 12 मई को उनके साथ मंत्री पद की शपथ लेंगे. इसके साथ ही उन्होंने असम विधानसभा के स्पीकर पद के लिए भी पार्टी उम्मीदवार के नाम की घोषणा की.


  • हिमंता बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में 12 मई को उनके साथ चार सहयोगी मंत्री पद की शपथ लेंगे. सरमा ने जिन चार नेताओं के नाम घोषित किए हैं, उनमें रामेश्वर तेली, अतुल बोरा, चरण बोरो और एक महिला नेता अजंता नियोग शामिल हैं.

    कौन हैं हिमंता सरमा के मंत्री?
    रामेश्वर तेली डुलियाजन विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक चुने गए हैं. उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार ध्रुब गोगोई को 10 हजार से अधिक वोटों से हराया. इससे पहले वह डिब्रूगढ़ से सांसद रह चुके हैं और मोदी 2.0 सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री भी रहे.

    अतुल बोरा असम गण परिषद (AGP) के अध्यक्ष हैं और असम विधानसभा में बोकाखाट निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं. उन्होंने हालिया चुनाव में रायजोर दल के हरि प्रसाद सैकिया को 60,537 वोटों से हराया. पिछली सरकार में वह बॉर्डर प्रोटेक्शन एंड डेवलपमेंट मंत्री थे.

    चरण बोरो बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (BPF) के विधायक हैं और मजबाट सीट से चुनाव जीते हैं. उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की प्रीति रेखा बरला को 55 हजार से ज्यादा वोटों से हराया.

    अजंता नियोग गोलाघाट सीट से पांच बार विधायक रह चुकी हैं और असम की पहली महिला वित्त मंत्री हैं. उन्होंने 2026 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार बितुपन सैकिया को 9 हजार से ज्यादा वोटों से हराया.

    रणजीत कुमार दास भवानीपुर-सोरभोग सीट से बीजेपी विधायक हैं. उनको असम विधानसभा के स्पीकर पद के लिए एनडीए उम्मीदवार बनाया गया है. वह पिछली सरकार में पंचायत एवं ग्रामीण विकास, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों के मंत्री रह चुके हैं.

    हिमंता बिस्वा सरमा 12 मई को दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. उन्हें बीजेपी विधायक दल और एनडीए विधायक दल का नेता चुना गया है. शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. 126 सदस्यीय असम विधानसभा में एनडीए ने लगातार तीसरी बार जीत हासिल की है. बीजेपी ने 82 सीटें जीती हैं, जबकि उसके सहयोगी दलों असम गण परिषद और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट को 10-10 सीटें मिली हैं.

    Share:

  • जरूरी वस्तुओं की सप्लाई बाधित, ईरान ने अमेरिका-इस्राइल को बताया जिम्‍मेदार, ट्रंप के प्रतिबंधों से बढ़ा तनाव

    Tue May 12 , 2026
    वॉशिंगटन। पश्चिम एशिया (West Asia) में जारी भीषण संघर्ष का असर अब वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला (Global Supply Chain) पर साफ दिखने लगा है। जरूरी वस्तुओं की सप्लाई बाधित हो रही है और कई देशों में इसका असर महसूस किया जा रहा है। इसी बीच ईरान ने इस स्थिति के लिए खुद को जिम्मेदार मानने से […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved