img-fluid

नए सीएम विजय शपथ ग्रहण के महज दो दिन बाद ही नए विवाद में

May 12, 2026

चेन्नई। तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री और अभिनेता से राजनेता बने विजय (Vijay) शपथ ग्रहण के महज दो दिन बाद ही एक नए विवाद (New Controversy) में घिर गए हैं। मुख्यमंत्री बनने के बाद अपने पहले संबोधन में उन्होंने खुद को “गरीबी और भूख को करीब से देखने वाला आम आदमी” बताया था, लेकिन अब उनके बचपन के सहपाठी और चर्चित लेखक मनु जोसेफ ने इस दावे पर सवाल खड़े कर दिए हैं।


  • “मैं आम आदमी हूं” वाले बयान पर विवाद

    शपथ ग्रहण समारोह के बाद दिए गए भाषण में विजय ने कहा था कि उनका जन्म एक साधारण परिवार में हुआ और उन्होंने संघर्ष तथा अभावों को करीब से महसूस किया है। उन्होंने जनता से भावुक अंदाज में कहा था कि उनका कोई राजनीतिक या शाही वंश नहीं है और वे आम लोगों की जिंदगी समझते हैं।

    लेकिन उनके इस बयान पर लेखक मनु जोसेफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने लिखा कि विजय के गरीबी वाले दावे वास्तविकता से मेल नहीं खाते। जोसेफ ने कहा कि वे और विजय चेन्नई के लोयोला स्कूल में साथ पढ़ते थे और विजय का परिवार फिल्म जगत से जुड़ा हुआ था।

    “पैसों की कमी और गरीबी अलग चीजें”

    मनु जोसेफ ने अपने पोस्ट में लिखा कि विजय के पिता एस. ए. चंद्रशेखर फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय थे और अपने बेटे को फिल्मों में स्थापित करने की तैयारी पहले से कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कभी-कभार आर्थिक तंगी होना और वास्तविक गरीबी में जीवन बिताना दो अलग बातें हैं।

    जोसेफ ने लिखा कि कई संपन्न परिवारों के लोग “पैसों की कमी” और “गरीबी” के फर्क को नहीं समझ पाते। उन्होंने यह भी कहा कि “गरीबी से अमीरी तक” की कहानियां अक्सर बढ़ा-चढ़ाकर पेश की जाती हैं।

    विजय के फिल्मी सफर का भी जिक्र

    लेखक ने अपने बयान में विजय के शुरुआती फिल्मी करियर का भी उल्लेख किया। विजय ने बाल कलाकार के रूप में फिल्मों में शुरुआत की थी और बाद में तमिल सिनेमा के बड़े सितारे बने। हाल ही में उनकी पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम ने विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज कर सत्ता हासिल की है।

    शपथ ग्रहण के बाद लगातार दूसरा विवाद

    यह विजय सरकार से जुड़ा दूसरा विवाद है। इससे पहले शपथ ग्रहण समारोह में राज्य गीत को लेकर प्रोटोकॉल विवाद भी सामने आया था, जिस पर सहयोगी दलों के नेताओं ने आपत्ति जताई थी। अब गरीबी वाले बयान पर उठे सवालों ने राजनीतिक हलकों में नई बहस छेड़ दी है।

    कौन हैं मनु जोसेफ?

    मनु जोसेफ अंग्रेजी साहित्य और समसामयिक विषयों पर लिखने वाले चर्चित लेखक हैं। उनकी किताब Serious Men काफी चर्चित रही, जिस पर बाद में फिल्म भी बनाई गई। इसके अलावा उनकी किताब Why The Poor Don’t Kill Us भी व्यापक चर्चा में रही थी। वह वेब सीरीज Decoupled के लेखक और निर्माता भी रह चुके हैं।

    Share:

  • अर्थव्यवस्था को बचाने की कवायद... जानें सोना और तेल के इस्तेमाल में कटौती की अपील का क्या है मकसद?

    Tue May 12 , 2026
    नई दिल्ली। पश्चिम एशिया (West Asia) में संघर्ष से वैश्विक आपूर्ति शृंखला (Global Supply Chain) में आई रुकावट और विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Exchange Reserves) सुरक्षित रखने के लिए सोने, पेट्रोल-डीजल और खाने के तेल के इस्तेमाल में कटौती की पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की अपील पर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, अपील […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved