img-fluid

बंगालः शुभेंदु अधिकारी के PA की हत्या के मामले में नया मोड…. आरोपी का यूपी में हिंसा फैलाने की बात करते पुराना वीडियो वायरल

May 13, 2026

कोलकाता। पश्चिम बंगाल (West Bengal.) के मुख्यमंत्री सुभेंदु अधिकारी (Chief Minister Subhendu Adhikari) के पर्सनल सेक्रेटरी चंद्रनाथ रथ (Personal Secretary Chandranath Rath) की हत्या के मामले में नया मोड़ सामने आया है। इस मामले में सीबीआई (CBI) द्वारा गिरफ्तार किए गए शार्पसूटर राज सिंह का कथित वीडिया सामने आया है। इस वीडियो में वह बांग्लादेश और पश्चिम बंगाल में हिंदुओं के कथित उत्पीड़न की बात करते हुए उत्तर प्रदेश में हिंसा फैलाने की बात कर रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो बांग्लादेशी हिंदू दीपू चंद्राकर की नृशंस हत्या के समय का बताया जा रहा है। इस वीडियो में राज इसका जिक्र भी करता है। वायरल वीडियो में वह कहता है, “हम संविधान का सम्मान करते हैं इसलिए शांत हैं। लेकिन अगर हमें फिर से सड़कों पर उतने के लिए मजबूर किया या, तो छिपने की कोई जगह नहीं मिलेगी।”


  • दीपू चंद्र दास की हत्या पर जता रहा चिंता
    इस वीडियो में सिंह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बांग्लादेशी हिंदू दीपू चंद्र दास की हत्या के जिम्मेदार लोगों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग करता है। इसके साथ ही वह चेतावनी भी देता है कि अगर दीपू या किसी अन्य बांग्लादेशी हिंदू के साथ कुछ गलत होता है, तो उत्तर प्रदेश के बलिया में भी आक्रामक हिंसा भड़क सकती है। इतना ही नहीं सिंह ने अपने वीडियो में हिंदू एकता की बात करते हुए चर्चित नारा ‘बटोगे तो कटोगे’ के साथ अपना भाषण खत्म किया।

    आपको बता दें, कथित शॉर्पशूटर राज सिंह का यह वीडियो ऐसे समय में सामने आया है, जब सुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या की जांच कर रही एसआईटी ने उसे गिरफ्तार किया है। इस गिरफ्तारी के बाद से दोनों राज्यों में तनाव बढ़ गया है। वर्तमान में राज को पूछताछ के लिए कोलकाता ले जाया गया।पुलिस अधिकारियों ने अभी तक वायरल वीडियो की प्रामाणिकता या उसमें दिए गए बयानों पर अलग से कानूनी कार्रवाई किए जाने को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

    नेताओं के साथ भी तस्वीरें
    उत्तर प्रदेश पुलिस सूत्रों के मुताबिक राज सिंह बलिया का निवासी है। सोशल मीडिया पर उसने खुद को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश महासचिव के रूप में प्रदर्शित किया है। उसके सोशल मीडिया अकाउंट्स पर “मिशन 2026” से जुड़े पोस्ट और राजनीतिक नेताओं के साथ तस्वीरें मौजूद हैं। सूत्रों ने बताया कि सिंह पहले बलिया के वार्ड नंबर 15 से पार्षद का चुनाव लड़ चुका है और सदर कोतवाली क्षेत्र में एक अंडा विक्रेता से जुड़े फायरिंग मामले में भी उसका नाम सामने आ चुका है।

    गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल चुनाव नतीजे सामने आने के बाद भाजपा नेता और वर्तमान बंगाल सीएम सुभेंदु अधिकारी के पीए की गोलीमार हत्या कर दी गई थी। इसके बाद अधिकारी ने शांति बनाए रखने की अपील की थी। वर्तमान में एसआईटी इस मामले की जांच कर रही है।

    Share:

  • चीन दौरे से पहले ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- ईरान संकट सुलझाने के लिए शी जिनपिंग की जरूरत नहीं

    Wed May 13 , 2026
    नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) आज तीन दिवसीय चीन (China) दौरे पर रवाना हो गए हैं, जहां वे 13 से 15 मई तक चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग (President Xi Jinping) के साथ कई अहम मुद्दों पर द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। हालांकि इस हाई-प्रोफाइल दौरे से पहले ट्रंप ने ईरान को लेकर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved