img-fluid

वीडी सतीशन होंगे केरलम के नए CM, कांग्रेस ने खत्म किया सस्पेंस

May 14, 2026

डेस्क: केरलम में सीएम फेस को लेकर सस्पेंस खत्म हो गया है. कांग्रेस ने गुरुवार को वीडी सतीशन के नाम का ऐलान किया. सतीशन केरलम के परावूर से विधायक हैं. सीएम फेस को लेकर पिछले काफी दिनों से जद्दोजहद चल रही थी. रेस में तीन नाम (केसी वेणुगोपाल, रमेश चेन्निथला और वीडी सतीशन) थे. मगर आखिर में सतीशन के नाम पर मुहर लगी. कांग्रेस महासचिव दीपा दासमुंशी ने सतीशन के नाम की घोषणा की. विधानसभा चुनाव के नतीजे 4 मई को घोषित हुए थे. केरलम में कांग्रेस गठबंधन यानी UDF ने शानदार जीत हासिल की.


  • इसी के साथ केरलम में एलडीएफ के 10 साल के शासन का अंत हो गया. यूडीएफ में कांग्रेस, IUML, RSP, केरल कांग्रेस जैसे दल शामिल हैं. कांग्रेस को 63 सीटें मिलीं. इसके अलावा CPI(M) को 26, IUML को 22, सीपीआई को 8, KEC को 7, RSP को तीन सीटें मिलीं. वहीं, अन्य के खाते में 11 सीटें आईं. इसके बाद से ही यहां सरकार गठन को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई. केरलम में कांग्रेस का यूडीएफ के साथ गठबंधन है. सीएम कौन होगा, इस पर सस्पेंस बरकरार था. करीब 10 दिन बाद इस पर मुहर लगी है.

    Share:

  • देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 3 मजदूरों की मौत; 20 घायल

    Thu May 14 , 2026
    देवास: मध्य प्रदेश के देवास (Dewas) में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया. टोंककला गांव (Tonkkala Village) में एक पटाखा फैक्ट्री (Firecracker Factory) में अचानक जोरदार धमाका हो गया. इस हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई और 20 गंभीर रूप झुलस गए. विस्फोट इतना भीषण था कि उसकी गूंज दो किलोमीटर दूर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved