img-fluid

नीदरलैंड पहुंचे PM मोदी, प्रवासी उत्साहित; राजा से मुलाकात समेत कई कार्यक्रम

May 16, 2026

एम्स्टर्डम (नीदरलैंड)। चार यूरोपीय देशों (Four European countries) के दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) अपनी यात्रा के पहले चरण में देर रात नीदरलैंड (Netherlands) पहुंचे। पीएम मोदी यहां के राजा (King) विलियम और रानी मैक्सिमा से मुलाकात करेंगे। नीदरलैंड के एम्सटर्डम में गर्मजोशी से पीएम मोदी का स्वागत किया गया। उन्होंने भारतीय प्रवासियों से भी संक्षिप्त मुलाकात की। पीएम मोदी इस दौरे पर क्या कुछ करने वाले हैं? वे किन प्रमुख कार्यक्रमों में शरीक होंगे?

पीएम के स्वागत में सांस्कृतिक कार्यक्रम
इसके अलावा प्रधानमंत्री हेग के होटल में पहुंचते ही पेश किए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लेते नजर आए। इसमें महिलाओं-पुरुषों की एक टीम को सांस्कृतिक नृत्य पेश करते देखा गया। प्रधानमंत्री की यात्रा के दौरान कार्यक्रम पेश करने वाले कलाकारों के दल में शामिल गौतम ने कहा, ‘हमने प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत में गरबा प्रस्तुत किया। हमने उनसे बातचीत की। हम सभी उनकी नीदरलैंड यात्रा को लेकर बहुत खुश और उत्साहित हैं।’ एक अन्य कलाकार कलाकार रीमा ने कहा कि हम सभी को प्रधानमंत्री मोदी के सामने प्रस्तुति देकर बहुत खुशी हुई… पूरा अनुभव अद्भुत था।


  • हेग में आध्यात्मिक प्रस्तुति, पीएम मोदी ने की सराहना
    प्रधानमंत्री मोदी हेग शहर में एक आध्यात्मिक प्रस्तुति के साक्षी भी बने। गायन और संगीत के साथ कई गई खास तैयारी की उन्होंने सराहना भी की।

    दोनों देशों के रिश्ते में नागरिकों की भी अहम भूमिका
    द्विपक्षीय संबंधों में नागरिकों की भी अहम भूमिका रही है। नीदरलैंड में भारतीय मूल और एनआरआई (नॉन रेसिंडेंड इंडियंस) समुदाय के 90,000 से अधिक लोग रहते हैं। यहां सूरीनाम-हिंदुस्तानी समुदाय के भी 2,00,000 से अधिक सदस्य रहते हैं। डच विश्वविद्यालयों में वर्तमान में लगभग 3,500 भारतीय छात्र पढ़ाई कर रहे हैं।

    पीएम मोदी का नीदरलैंड दौरा इतना अहम क्यों?
    प्रधानमंत्री मोदी के दौरे की अहमियत समझाते हुए विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि नीदरलैंड यूरोप में भारत के सबसे बड़े व्यापारिक गंतव्यों में से एक है। वित्त वर्ष 2024-25 में 27.8 अरब अमेरिकी डॉलर का द्विपक्षीय व्यापार हुआ। भारत में निवेश के मामले में ये चौथा सबसे बड़ा देश भी है। इसका कुल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) 55.6 अरब अमेरिकी डॉलर है।

    नॉर्वे में भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन: 18 मई को पीएम नॉर्वे पहुंचेंगे, समिट में करेंगे शिरकत
    प्रधानमंत्री अपनी यूरोप यात्रा के दौरान नॉर्वे भी जाएंगे। यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की 43 वर्षों में पहली नॉर्वे यात्रा होगी। वहां वह पीएम योनास गार स्टोरे के साथ व्यापार, निवेश, ब्लू अर्थव्यवस्था, हरित प्रौद्योगिकी और अंतरिक्ष सहयोग पर चर्चा करेंगे। प्रधानमंत्री भारत-नॉर्वे बिजनेस एंड रिसर्च समिट को भी संबोधित करेंगे। 19 मई को ओस्लो में तीसरा भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन आयोजित होगा, जिसमें नॉर्वे, डेनमार्क, फिनलैंड, आइसलैंड और स्वीडन के पीएम भाग लेंगे। विदेश मंत्रालय के अनुसार नॉर्डिक देश प्रौद्योगिकी, नवाचार, डिजिटलीकरण और नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में भारत के अहम साझेदार बनकर उभरे हैं।

    स्वीडन में यूरोपीय गोलमेज सम्मेलन में होंगे मुख्य अतिथि
    नीदरलैंड के बाद पीएम स्वीडन जाएंगे, जहां वह भारत-स्वीडन नवाचार साझेदारी को आगे बढ़ाने पर चर्चा करेंगे। वार्ता में एआई, हरित परिवर्तन, रक्षा सहयोग, जलवायु कार्रवाई और उभरती तकनीकों पर विशेष ध्यान रहेगा। पीएम मोदी यूरोपीय उद्योग गोलमेज सम्मेलन में मुख्य अतिथि भी होंगे, जहां यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेन भी मौजूद रहेंगी।

    यात्रा के अंत में इटली प्रवास…
    यूरोपीय देशों की यात्रा के अंतिम चरण में प्रधानमंत्री 19-20 मई को इटली जाएंगे। वहां उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से होगी। दोनों नेता व्यापार, निवेश और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करेंगे। प्रधानमंत्री रोम स्थित संयुक्त राष्ट्र की संस्था फूड एंड एग्रीकल्चर ऑर्गेनाइजेशन के मुख्यालय का भी दौरा करेंगे। विदेश मंत्रालय ने कहा कि 2023 के बाद से प्रधानमंत्री मोदी और मेलोनी के बीच सात मुलाकातें हो चुकी हैं।

    Share:

  • नेपाल की बालेन शाह सरकार को SC से झटका, भारत से 100 रुपये तक के सामान पर टैक्स वसूली फैसले पर रोक

    Sat May 16 , 2026
    काठमांडू। भारत-नेपाल सीमा (India-Nepal Border) पर रोजमर्रा के सामान (Goods) की खरीदारी करने वाले आम नागरिकों और छोटे व्यापारियों (Small traders) को बड़ी राहत मिली है। नेपाल (Nepal) की सर्वोच्च अदालत (Supreme Court) ने प्रधानमंत्री बालेन शाह सरकार (PM Balen Shah) के उस फैसले पर अंतरिम रोक लगा दी है, जिसके तहत भारत से नेपाल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved