img-fluid

MI और LSG खुद तो बाहर हो गए, अब इन टीमों की राह में बने रोड़ा

May 16, 2026

नई दिल्ली: आईपीएल के हर सीजन में ये देखने को मिलता है कि एक-दो टीम शुरुआत में ही काफी मैच हारकर प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाती हैं. वहीं कुछ टीम दमदार शुरुआत की मदद से अच्छी खासी बढ़त लेकर अपनी जगह लगभग पक्की कर लेती हैं. फिर कुछ टीम ऐसी आती हैं जो मझधार में अटकी होती हैं. जब-जब ऐसी स्थिति बनती है, तब-तब कुछ न कुछ ड्रामा होता है, जहां बाहर हो चुकी टीम बाकी टीमों का नुकसान करती हैं. IPL 2026 में यही काम करती दिख रही हैं मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स.

IPL 2026 सीजन की शुरुआत से ही मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा. एक बार ये दोनों टीम पॉइंट्स टेबल के आखिरी दो स्थानों पर लुढ़की तो फिर वापसी नहीं कर सकीं. संयोग से एक ही दिन और एक साथ लखनऊ और मुंबई प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गईं. इसके बाद से इनका हर मैच उन टीमों के लिए ज्यादा अहम हो गया है जो शीर्ष-4 में पहुंचने की कोशिशों में लगी हैं.


  • ऐसी ही टीमों के लिए मुंबई और लखनऊ अब खतरनाक साबित हो रही हैं और ये दोनों बाकी टीमों का काम बिगाड़ने में लगी हैं. इसकी शुरुआत हो भी चुकी है. मुंबई इंडियंस ने एक रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स को हरा दिया, जिसके चलते पंजाब 13 पॉइंट्स पर ही अटक गई. वहीं इसके ठीक अगले दिन लखनऊ सुपर जायंट्स ने यही काम किया चेन्नई सुपर किंग्स के साथ. लखनऊ ने इस सीजन में अपनी बेस्ट परफॉर्मेंस देते हुए चेन्नई को 7 विकेट से रौंद दिया, जिससे वो टॉप-4 में पहुंचने से चूक गई.

    इन नतीजों के बाद पंजाब और चेन्नई फंस गई हैं. दोनों टीम के सिर्फ 2-2 मैच बचे हैं और ये उनके लिए परेशानी बन गई हैं. मगर लखनऊ और मुंबई का जश्न बिगाड़ने का काम अभी खत्म नहीं हुआ है. लखनऊ को अपने बचे हुए 2 मैच राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलने हैं. अगर टीम ये दोनों मैच जीतती है तो राजस्थान और पंजाब के लिए मुश्किलें और बढ़ जाएंगी.

    वहीं मुंबई इंडियंस को अपना एक मैच कोलकाता नाइट राइडर्स से और एक मैच राजस्थान से खेलना है. कोलकाता की कहानी भी लगभग खत्म ही हो चुकी है लेकिन राजस्थान का सफर बाकी है. ऐसे में अगर राजस्थान को पहले लखनऊ से हार मिलती है और फिर आखिरी मैच में मुंबई भी उसे हराती है तो उसका प्लेऑफ में पहुंचना मुश्किल हो जाएगा. जहां तक पंजाब का सवाल है तो लखनऊ से भिड़ने से पहले उसे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से भिड़ना है, जो पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर है. अगर पंजाब दोनों मैच हारती है तो उसका सफर भी खत्म हो सकता है.

    Share:

  • होटल जाकर रखी लड़की की डिमांड, मना करने पर महिला मैनेजर पर बरसाए थप्पड़

    Sat May 16 , 2026
    गाजियाबाद। गाजियाबाद शहर के एक होटल में महिला मैनेजर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोपी की पहचान शिवम के रूप में हुई है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो होटल में ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपी बाहर से अचानक […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved