img-fluid

होटल जाकर रखी लड़की की डिमांड, मना करने पर महिला मैनेजर पर बरसाए थप्पड़

May 16, 2026

गाजियाबाद। गाजियाबाद शहर के एक होटल में महिला मैनेजर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोपी की पहचान शिवम के रूप में हुई है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो होटल में ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपी बाहर से अचानक आया और महिला मैनेजर के ऊपर लगातार थप्पड़ों की बारिश करने लगा। इसके बाद आरोपी मौके से फरार भी हो गया। मामला इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के शक्ति खंड स्थित होटल युवराज का बताया जा रहा है। वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी शिवम को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मामले की जांच की जा रही है कि किस बात को लेकर विवाद हुआ था।


  • होटल की मैनेजर प्रियंका ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि घटना 25 अप्रैल 2026 की शाम करीब 6 बजे की है। जब वह होटल के रिसेप्शन ऑफिस में बैठी थीं, तभी शिवम नाम का एक व्यक्ति अपने साथी के साथ वहां पहुंचा। आरोप है कि दोनों युवकों ने होटल में लड़की की मांग की। मैनेजर द्वारा यह स्पष्ट करने पर कि यहां केवल कमरे मिलते हैं, आरोपी वहां से जाने को तैयार नहीं हुए। पीड़िता के अनुसार, जब उन्होंने आरोपियों को वहां से जाने के लिए कहा, तो वे अभद्रता पर उतारू हो गए। आरोपियों ने मैनेजर को पैसों का प्रलोभन देते हुए अपने साथ चलने के लिए कहा। विरोध करने पर पीड़िता ने आरोपी को थप्पड़ मार दिया, जिसके बाद वे वहां से चले गए।

    हालांकि, कुछ देर बाद आरोपियों ने वापस आकर पीड़िता के साथ मारपीट की और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। घटना के संबंध में पुलिस ने 15 मई 2026 को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 75 (लज्जा भंग), 115(2) (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना) और 351(2) (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक मानसी जायसवाल को सौंपी गई है। पुलिस ने आरोपी शिवम को हिरासत में ले लिया है। पुलिस घटनास्थल युवराज होटल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज तलाश रही है ताकि घटना के सही तथ्यों की जानकारी मिल सके।

    Share:

  • ‘शेखर टुनाइट’ के पहले एपिसोड की झलक: नितिन गडकरी ने बताया कैसे इंजीनियरिंग में दाखिला न मिलने के बावजूद बनाए 7 विश्व रिकॉर्ड

    Sat May 16 , 2026
    ‘शेखर टुनाइट’ में नितिन गडकरी ने सुनाई संघर्ष की कहानी, इंजीनियरिंग में नहीं मिला दाखिला फिरभी आज बनाए 7 वर्ल्ड रिकॉर्ड 14 साल बाद शेखर सुमन अपने नए लेट-नाइट टॉक शो शेखर टुनाइट के साथ वापसी कर रहे हैं। शो के पहले मेहमान हैं केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी। शो के दौरान […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved