img-fluid

समुद्रिक शास्त्र: शरीर पर छिपकली गिरना शुभ या अशुभ? जानें क्या कहते हैं संकेत

May 19, 2026

 

नई दिल्ली(New Delhi)। शरीर पर छिपकली गिरना(lizard falling on the body) केवल एक सामान्य(not merely) घटना नहीं बल्कि समुद्रिक शास्त्र(Samudrik Shastra) में इसे गहरे संकेतों से जोड़ा जाता है। अलग-अलग अंगों(different parts of the body) पर छिपकली गिरने का अर्थ(interpretations) अलग-अलग फल देता है, जिसे शुभ और अशुभ दोनों तरह से देखा जाता है। माना जाता है कि यह घटना व्यक्ति के जीवन(individual’s life) में आने वाले बदलाव, धन-लाभ(financial gains), स्वास्थ्य (health)या बाधाओं का संकेत दे सकती है।

सिर पर छिपकली गिरना अत्यंत शुभ माना जाता है और यह धन, सम्मान या बड़े अवसर की प्राप्ति का संकेत देता है। माथे पर गिरने से किसी पुराने परिचित से मुलाकात और सामाजिक मान-सम्मान बढ़ने की संभावना मानी जाती है। नाक पर छिपकली गिरना स्वास्थ्य लाभ और पुरानी बीमारी से राहत का संकेत माना गया है, जबकि कान पर गिरना शुभ समाचार या लाभ मिलने की ओर इशारा करता है।


  • आंख पर छिपकली गिरने को मानसिक तनाव से मुक्ति का संकेत माना जाता है। वहीं होंठ पर इसका असर अलग-अलग होता है—ऊपर के होंठ पर गिरना आर्थिक नुकसान का संकेत जबकि नीचे के होंठ पर धन लाभ का संकेत माना जाता है। हाथ पर छिपकली गिरने में दाहिने हाथ पर सफलता और सम्मान, जबकि बाएं हाथ पर सावधानी बरतने की चेतावनी मानी जाती है।

    गले पर गिरना शत्रुओं पर विजय या बाधाओं के खत्म होने का संकेत देता है, जबकि कंधे पर गिरना कार्य में सफलता का प्रतीक माना जाता है। पेट और नाभि क्षेत्र पर इसे सुख-समृद्धि और संतान सुख से जुड़ा शुभ संकेत माना गया है। पीठ पर गिरना आमतौर पर अशुभ माना जाता है और यह किसी परेशानी या रुकावट का संकेत देता है। वहीं पैरों पर गिरना यात्रा, वाहन सुख या स्थान परिवर्तन का संकेत माना जाता है।

    Share:

  • देश में गहराया जल संकट, कई बड़े बांधों में पानी आधे से भी कम

    Tue May 19 , 2026
    नई दिल्ली। भीषण गर्मी (Severe heat) के बीच देश में जल संकट गहराता जा रहा है। केंद्रीय जल आयोग (Central Water Commission) की ताजा रिपोर्ट ने चिंता बढ़ा दी है। देश के 166 प्रमुख जलाशयों में पानी का स्तर तेजी से घट रहा है और कुल जल भंडारण अब क्षमता के केवल 34.45 प्रतिशत पर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved