img-fluid

इंदौर: डेंजर झोन बन रहे रालामंडल इलाके में फिर सडक़ हादसा…ओवरटेक के चक्कर में भिड़े, एक की मौत, तीन घायल

May 19, 2026

इन्दौर। तेजाजी नगर इलाके में दो कारें ओवरटेक के चक्कर में भिड़ गई। घटना में एक कार में सवार युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हुए है। बताया जा रहा है कि एक कार में तीन युवक सवार थे, जो खाना खाने के लिए जा रहे थे। तेजाजी नगर पुलिस ने बताया कि मांगलिया की तरफ से आ रही दो कारें बायपास पर ओवरटेक करने के दौरान एक दूसरे से टकरा गई। घटना में एक कार टकराने के बाद डिवाइडर पर चढ़ गई। दोनों ही कारों में करीब चार युवक सवार थे। घटना के बाद चारों युवक बुरी तरह से घायल हो गए।

सभी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान 22 साल के प्रथम पिता अनिल निवासी रंगवासा राऊ की मौत हो गई, वहीं घायल हुए है उनके नाम 35 वर्षीय चेतन पिता दिनेश निवासी मालाखेड़ी, कृष्णा पिता दीपक निवासी सांवेर और युवराज हैं। घटना के बाद दुर्घटनाग्रस्त कारों को थाने ले जाया गया। उधर तेजाजी नगर पुलिस ने बताया कि उन्हें ऐसी आशंका है कि दोनों कारंे रफ्तार से रालामंडल की तरफ से तेजाजी नगर ब्रिज की तरफ आ रही थी, तभी तेजाजी नगर ब्रिज के यहां कट में एक कार मुड़ रही होगी,तभी दूसरे कार के चालक ने टक्कर मार दी होगी।


  • एबी रोड मानपुर पर भी बाइक सवार की मौत
    उधर एबी रोड मानपुर में हुए सडक़ हादसे में एक बाइक सवार युवक की कल मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मानपुर स्थित भगवती ढाबे के सामने से जा रहे कृष्णा राठौर निवासी पीथमपुर कि बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर चोंटे लगने के चलेत कृष्णा की मौत हो गई। टैंकर चालक पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। देपालपुर केसुर रोड पर दो बाइक टकरा गई, जिसके चलते एक बाइक को चला रहे पवन निवासी रतनखेड़ी और उसकी मां राजकुंवर बाई सडक़ पर गिए गए। गंभीर चोटें लगने के चलते राजकुंवर बाई की मौत हो गई और पवन भी इस हादसे में घायल हुआ है।

    हादसों का डेंजर झोन बन रहा राला मंडल इलाका
    तेजाजी नगर का बायपास और रालामंडल इलाका पिछले एक साल से हादसों का डेंजर जोन बनता जा रहा है। यहां पिछले साल थर्टी फस्ट और नए साल कि पहली सुबह एक भीषण सडक़ हादसे में दो युवको ंसहित पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन कि बेटी प्रेरणा की मौत हो गई थी। इस घटना में मरने वालों में एक ट्रांसपोर्टर का बेटा और काग्रेस नेता का बेटा भी शामिल था। जबकि इनके साथ की एक युवती की जान बच गई थी। उसके बाद भी यहां कई हादसे हो चुके है।

    Share:

  • 16 जून तक मानसून की आमद संभव, बाढ़ और ज्यादा बारिश से निपटने के उपाय शुरू

    Tue May 19 , 2026
    इंदौर। मौसम विशेषज्ञों ने पिछले दिनों मानसून की आमद को लेकर जो भविष्यवाणियां की हैं, उसके मुताबिक मध्यप्रदेश और खासकर मालवा क्षेत्र में 16 जून तक मानसून की आमद संभावित बताई गई है, जिसके चलते जहां शासन ने सभी जिला कलेक्टरों को बाढ़, अतिवृष्टि से निपटने के उपाय शुरू करने के निर्देश भिजवाए, तो इसी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved