img-fluid

धोखेबाज निकले श्री परिसर के कॉलोनाईजर

May 19, 2026

  • कॉलोनाइजरों के खिलाफ सड़क पर उतरे रहवासी, कहा…सिखाएंगे सबक

जबलपुर। अमखेरा स्थित वार्ड क्रमांक 74 एपीजे अब्दुल कलाम वार्ड अंतर्गत श्री परिसर फेस-2 के रहवासियों का गुस्सा अब खुलकर सामने आने लगा है। कॉलोनाइजरों द्वारा बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराने और जनप्रतिनिधियों की निष्क्रियता से नाराज रहवासियों ने सड़क पर उतरकर उग्र धरना प्रदर्शन और चक्काजाम करने की चेतावनी दी है। इस संबंध में कॉलोनीवासियों ने एक आवश्यक बैठक आयोजित कर आंदोलन की रणनीति तैयार की।


  • रहवासियों का आरोप है कि खसरा नंबर 67 और 70 में विकसित की गई कॉलोनी में प्लॉट बेचते समय कॉलोनाइजरों ने पक्की सड़क, नाली और बिजली व्यवस्था जैसे कई वादे किए थे, लेकिन प्लॉट बिक्री के बाद सभी दावे हवा साबित हुए। कॉलोनी में वर्तमान में 100 से अधिक परिवार निवास कर रहे हैं, बावजूद इसके यहां आज तक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई गईं।

    सपने दिखाए, बेचे प्लॉट और भूल गए
    बैठक में मौजूद लोगों ने आरोप लगाया कि कॉलोनाइजर रजिया बेगम, मुन्ना तैय्यूब, अमजद अंसारी, इकबाल चांद खां, शकील अहमद और गुलाम साबिर सहित अन्य लोगों ने सुविधाओं का सपना दिखाकर प्लॉट बेचे और बाद में रहवासियों को समस्याओं के बीच छोड़ दिया। क्षेत्र में कच्ची सड़कें, जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रहवासियों ने यह भी बताया कि मामले की शिकायत कई बार जिला प्रशासन और कलेक्टर कार्यालय में की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। वहीं क्षेत्रीय पार्षद पर भी उदासीनता का आरोप लगाया गया। लोगों का कहना है कि मुख्य मार्ग पर सड़क और नाली निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन जनप्रतिनिधियों ने समस्या के समाधान की दिशा में कोई पहल नहीं की।

    अंधेरा…उस पर गुंडों बदमाशों का जमावड़ा
    कॉलोनीवासियों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी गंभीर चिंता जताई। उनका कहना है कि पूरी कॉलोनी में स्ट्रीट लाइट नहीं होने से रात में अंधेरा पसरा रहता है, जिसका फायदा उठाकर असामाजिक तत्व और नशेड़ी यहां जमा होते हैं। इससे महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा पर खतरा बढ़ गया है। खराब सड़कों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं भी हो रही हैं। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि जल्द समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो कॉलोनीवासी विशाल धरना प्रदर्शन और चक्काजाम करेंगे। रहवासियों ने कहा कि आंदोलन की पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन और संबंधित कॉलोनाइजरों की होगी। बैठक में बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा और कॉलोनी के नागरिक उपस्थित रहे।

    Share:

  • खुले नाले और चेम्बर दे रहे हादसों को न्योता

    Tue May 19 , 2026
    पनागर में निर्माण कार्य में लापरवाही से लोगों में आक्रोश, राहगीरों की जान जोखिम में पनागर। नगर में इन दिनों नाला, चेम्बर एवं सड़क निर्माण कार्य जारी है, लेकिन निर्माण कार्य में बरती जा रही लापरवाही अब आम नागरिकों की सुरक्षा और सुविधा दोनों पर भारी पड़ती दिखाई दे रही है। नगर के कई प्रमुख […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved