img-fluid

खुले नाले और चेम्बर दे रहे हादसों को न्योता

May 19, 2026

  • पनागर में निर्माण कार्य में लापरवाही से लोगों में आक्रोश, राहगीरों की जान जोखिम में

पनागर। नगर में इन दिनों नाला, चेम्बर एवं सड़क निर्माण कार्य जारी है, लेकिन निर्माण कार्य में बरती जा रही लापरवाही अब आम नागरिकों की सुरक्षा और सुविधा दोनों पर भारी पड़ती दिखाई दे रही है। नगर के कई प्रमुख मार्गों, बाजार क्षेत्रों और कॉलोनियों के आसपास गहरे गड्ढे, खुले चेम्बर और नालों से बाहर निकली लोहे की रॉड बिना किसी सुरक्षा व्यवस्था के खुले छोड़ दी गई हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।



  • निर्माण कार्य के दौरान कई स्थानों पर सड़क की ऊंचाई बढ़ा दी गई है, लेकिन सड़क के दोनों ओर मिट्टी या समतलीकरण का कार्य नहीं किया गया। इसके कारण आसपास की कॉलोनियों और गलियों से आने-जाने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई जगह रास्ते ऊबड़-खाबड़ और असमतल हो गए हैं, जिससे बुजुर्गों, बच्चों और दोपहिया वाहन चालकों को जोखिम उठाकर आवागमन करना पड़ रहा है। रात के समय स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। अधिकांश निर्माण स्थलों पर न तो चेतावनी संकेत लगाए गए हैं और न ही बैरिकेडिंग की कोई व्यवस्था दिखाई देती है। अंधेरे में खुले गड्ढे और चेम्बर राहगीरों के लिए खतरे का कारण बने हुए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजार और व्यस्त मार्गों पर खुदाई के बाद कार्य अधूरा छोड़ दिया गया है, जिससे लोगों को जान जोखिम में डालकर निकलना पड़ रहा है। वहीं कई स्थानों पर टूटे हुए नालों और खुले चेम्बर से लोहे की रॉड बाहर निकली हुई हैं, जो किसी गंभीर दुर्घटना को न्योता दे रही हैं। सड़क किनारे फैली मिट्टी, गिट्टी और निर्माण सामग्री के कारण यातायात भी प्रभावित हो रहा है। नगरवासियों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि निर्माण स्थलों पर तत्काल सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, खुले चेम्बरों को ढका जाए, बाहर निकली लोहे की रॉड हटाई जाए तथा अधूरे निर्माण कार्य को जल्द पूरा कराया जाए। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस ओर ध्यान नहीं दिया गया, तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभाग और निर्माण एजेंसी की होगी।

    Share:

  • UP में सपा-बसपा को बड़ा झटका, 51 नेताओं ने छोड़ी पार्टी, SBSP में शामिल

    Tue May 19 , 2026
    लखनऊ। उत्तर प्रदेश में इस वक्त बड़ी राजनीतिक हलचल देखने को मिल रहा है। यहां समाजवादी पार्टी (SP) और बहुजन समाज पार्टी (BSP) को एक साथ बड़ा झटका लगा है। दरअसल, दोनों पार्टियों के 51 नेताओं ने एक साथ ओमप्रकार राजभर की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) ज्वाइन कर लिया है। वहीं सपा-बसपा के 51 […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved