img-fluid

सफाई सिर्फ हमारी जिम्मेदारी नहीं आप भी सहयोग रें:निगमायुक्त

May 19, 2026

  • एक ही गाड़ी पर निकले निगमायुक्त और अपर आयुक्त ने भानतलैया, अधारताल और सुहागी संभाग की व्यवस्थाओं का जायजा

जबलपुर। नगर निगम के अधिकारियों ने अलग-अलग वाहनों के काफिले की परंपरा को बंद करते हुए एक बड़ा संदेश दिया है। निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार और अपर आयुक्त देवेंद्र सिंह चौहान ने एक ही गाड़ी में सवार होकर शहर के विभिन्न संभागों का सघन दौरा किया। अधिकारियों की इस सादगी और पहल का मुख्य उद्देश्य ईंधन बचाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। मंगलवार को निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार के मार्गदर्शन में स्वच्छता और संभागीय टीम द्वारा भी कार्यों के दौरान पुल वाहन का उपयोग किया गया। दोनों अधिकारियों ने एक साथ भानतलैया, अधारताल और सुहागी संभाग के अंतर्गत आने वाले विभिन्न वार्डों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वार्डों की सफाई व्यवस्था को बारीकी से परखा और नागरिकों को मिलने वाली जनसुविधाओं को बेहतर व व्यवस्थित पाया। अधिकारियों को अपने बीच पाकर स्थानीय नागरिकों ने भी व्यवस्थाओं को लेकर अपने सकारात्मक फीडबैक साझा किए।



  • मंडी मदार टेकरी के पास स्वयं खड़े होकर लगवाई झाड़ू
    निरीक्षण के दौरान जब निगमायुक्त और अपर आयुक्त मंडी मदार टेकरी के पास पहुंचे, तो वहां कुछ स्थानों पर गंदगी देखकर उन्होंने तत्परता दिखाई। अधिकारियों ने अपनी मौजूदगी में वहां सफाई कर्मचारियों से झाड़ू लगवाई और पूरे परिसर को साफ कराया। इस अवसर पर निगमायुक्त ने बताया कि सफाई केवल कर्मचारियों की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह हम सभी का सामूहिक कर्तव्य है। शहर को स्वच्छ रखने के लिए प्रशासनिक कड़ाई और जनभागीदारी दोनों बेहद जरूरी हैं।

    गंदगी फैलाने वालों पर 500 का जुर्माना
    निरीक्षण के दौरान जिन दुकानदारों द्वारा सड़क पर गंदगी फैलाई जा रही थी, उन पर अधिकारियों ने तत्काल 500 का जुर्माना ठोंका। साथ ही सभी दुकानदारों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सख्त हिदायत दी गई कि वे अपनी दुकानों के बाहर डस्टबिन अवश्य रखें और कचरा सड़क पर न फेंकें। ऐसा न करने पर आगे और भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पर्यावरण का संदेश अलग-अलग वाहनों के बजाय एक ही वाहन का उपयोग कर ईंधन बचाने का संदेश दिया। गंदगी फैलाने वाले दुकानदारों के खिलाफ मौके पर ही जुर्माने की कार्रवाई की गई। आयुक्त और अपर आयुक्त की इस कार्रवाई की जमकर सराहना की जा रही है।

    Share:

  • गोरखपुर थाना परिसर के प्राचीन शिव मंदिर हटाए जाने की खबर से आक्रोश

    Tue May 19 , 2026
    जबलपुर। गोरखपुर थाना परिसर में स्थापित भगवान शंकर का प्राचीन मंदिर इन दिनों चर्चा और विवाद का विषय बन गया है। मप्र पुलिस हाउसिंग बोर्ड कार्पोरेशन द्वारा थाना परिसर की जमीन पर पुलिस कर्मचारियों के लिए नए आवास निर्माण का कार्य शुरू कराया गया है। इसी योजना के तहत पुराने मकानों को तोड़ा जा रहा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved