img-fluid

पीएम मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर्वे की पत्रकार के फेसबुक-इंस्टा अकाउंट सस्पेंड, दिया ये जवाब, जाने क्‍या बोलीं?

May 20, 2026

ओस्लो । नॉर्वे की पत्रकार हेले लेंग (Journalist Hayley Leng) ने दावा किया है कि उनके इंस्टाग्राम और फेसबुक एकाउंट (Instagram and Facebook Accounts) सस्पेंड कर दिए गए हैं। हेले नॉर्वे में संयुक्त मीडिया ब्रीफिंग के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) से सवाल पूछने की कोशिश करने की वजह से चर्चा में हैं। हेले ने कहा है कि उनको ऑनलाइन विरोध का सामना करना पड़ रहा है और उनके सोशल एकाउंट सस्पेंड हो गए हैं। हेले ने कहा कि वह इससे दुखी नहीं हैं और इसे बोलने की छोटी कीमत मानती हैं।

हेले लेंग ने एक्स पर एक पोस्ट करते हुए कहा कि वह अपना इंस्टाग्राम एक्सेस नहीं कर पा रही हैं। उन्होंने अकाउंट के सस्पेंशन का नोटिस शेयर किया है। साथ ही फेसबुक एकाउंट भी सस्पेंड होने की बात कही है। हेले ने लिखा कि प्रेस की आजादी के लिए यह एक छोटी सी कीमत है, जिसका मैंने पहली बार अनुभव किया है।

उम्मीद है अकाउंट वापस मिलेंगे: हेले
हेले ने मेटा को टैग करते हुए उन्होंने लिखा कि मैं ज्यादा से ज्यादा भारतीयों को जवाब देना चाहती थी लेकिन अब मेरे जवाब देने में देरी होगी। मेरा फेसबुक और इंस्टा नहीं खुल पा रहा है लेकिन मुझे उम्मीद है कि मुझे अपने ये दोनों एकाउंट वापस मिल जाएंगे। पीएम मोदी के नॉर्वे दौरे के बाद से हेले इंटरनेट पर वायरल हैं।


  • हेले लेंग का इंटरनेट पर वायरल होने का कारण पीएम मोदी का नॉर्वे का दौरा है। दरअसल नरेंद्र मोदी और नॉर्वे के प्रधानमंत्री ओस्लो में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे। इस बातचीत के बाद जब भारतीय प्रधानमंत्री बाहर निकल रहे थे तो हेले ने चिल्लाकर कहा कि आप प्रेस से कुछ सवाल क्यों नहीं लेते। इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

    हेले की भारत को घेरने की कोशिश
    पीएम मोदी से सवाल पूछने की कोशिश करने के बाद हेले ने यह भी जताने की कोशिश की कि भारत में प्रेस की स्थिति अच्छी नहीं है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि नॉर्वे वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम इंडेक्स में पहले स्थान पर है, जबकि भारत 157वें स्थान पर है। ऐसे में भारत में प्रेस के सवालों के जवाब नहीं दिए जाते हैं।

    लेंग ओस्लो स्थित अखबार ‘Dagsavisen’ के लिए काम करती हैं। वह पांच वर्षों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रही हैं। उनका कहना है कि वह अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव कवर कर चुकी हैं। पीएम मोदी से चीखकर सवाल पूछने और भारत पर कई तरह की बातें करने की वजह से फिलहाल वह चर्चा में हैं।

    Share:

  • MP: इंदौर में खेल-खेल में कार में लॉक हुई 4 साल की बच्ची, भीषण गर्मी में दम घुटने से मौत

    Wed May 20 , 2026
    इंदौर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के इंदौर (Indore) में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच एक दर्दनाक हादसा हुआ जहां कार में बंद होने से एक 4 साल की बच्ची (4 Year Girl) की दम घुटने से मौत हो गई। रविवार को खेल-खेल में बच्ची कार के अंदर चली गई और अचानक गाड़ी का लॉक […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved