
जम्मू. श्री अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra) से पहले जम्मू संभाग (Jammu Division) के पहाड़ी इलाकों में एक बार फिर आतंकियों की गतिविधियां (Terrorist Activities) बढ़ने लगी हैं। पुंछ के एलओसी (LOC) से सटे कृष्णा घाटी सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश के बाद सुरक्षा एजेंसियां (Security Agencies ) अलर्ट (Alert) हैं। खुफिया इनपुट के मुताबिक पुंछ, राजोरी, किश्तवाड़, डोडा और ऊधमपुर के जंगलों व ऊंचाई वाले इलाकों में आतंकियों की मूवमेंट देखी जा रही है।
सूत्रों के अनुसार, किश्तवाड़ के छात्रू इलाके में तीन महीने पहले जैश-ए-मोहम्मद के कमांडर सैफुल्लाह और उसके छह साथियों के मारे जाने के बाद आतंकी गतिविधियां कुछ समय के लिए धीमी पड़ गई थीं। अब गर्मी बढ़ने और अमरनाथ यात्रा नजदीक आने के साथ आतंकी फिर सक्रिय नजर आ रहे हैं। वे बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं।
आगामी अमरनाथ यात्रा को निशाना बनाने की आशंका के बीच सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने संयुक्त तलाशी अभियान तेज कर दिए हैं। जंगलों और पहाड़ी क्षेत्रों में ड्रोन, थर्मल इमेजर और आधुनिक निगरानी उपकरणों की मदद से लगातार निगरानी रखी जा रही है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved