img-fluid

बर्थडे पर गुस्से में आया ‘ड्रेगन’! सिक्योरिटी गार्ड पर क्यों बरसे जूनियर एनटीआर

May 20, 2026

डेस्क: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार कहे जाने वाले एक्टर जूनियर एनटीआर को किसी भी इंट्रोडक्शन की जरूरत नहीं है. जूनियर एनटीआर ने बड़े पर्दे पर कई बेहतरीन किरदार निभाए हैं, जिन्होंने उन्हें लोगों के दिलों का सुपरस्टार बना दिया है. जूनियर एनटीआर इस वक्त अपनी एक फिल्म को लेकर खूब चर्चा में हैं. एक्टर की फिल्म ड्रैगन का टीजर सामने आया है.

एनटीआर की इस फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. केजीएफ और सलार जैसी फिल्मों के डायरेक्टर प्रशांत नील इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं. आज जूनियर एनटीआर का बर्थडे है. पिछली रात एक्टर के घर के बाहर फैंस का तगड़ा जमावड़ा देखने को मिला था. फैंस एक्टर की एक झलक देखने के लिए बेकरार थे.


  • अपने पसंदीदा स्टार को देखने के लिए फैंस घंटों से लाइन में खड़े थे और जब एक्टर बाहर आए तो भीड़ बेकाबू नजर आई. इसी बीच एक्टर के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होते नजर आ रहे हैं. एक खास वीडियो में एक्टर अपनी सिक्योरिटी टीम पर बरसते नजर आ रहे हैं. फैंस से रूड व्यवहार करने की वजह से एक्टर एक सिक्योरिटी पर्सन पर गुस्सा करते नजर आए. वायरल वीडियो में एक्टर को फैंस को ग्रीट करते देखा जा सकता है, जहां उनके सिक्योरिटी गार्ड कुछ लोगों को पीछे करने की कोशिश करते हैं, लेकिन एक्टर ऐसा करने से उन्हें रोक देते हैं.

    अपने बर्थडे से एक रात पहले एनटीआर ने फैंस को बिल्कुल भी निराश नहीं किया. वो उनके बीच गए और सभी को प्यार से ग्रीट किया. एक्टर ने इस मौके पर ब्लैक टी शर्ट और ब्लू जींस पहनी थी. सभी से हाथ मिलाते हुए उन्होंने फैंस को धन्यवाद कहा. आपको बता दें कि एक्टर के बर्थडे के मौके पर उनकी फिल्म ड्रेगन का टीजर रिलीज किया गया. ये फिल्म अगले साल 11 जून को रिलीज होगी.

    Share:

  • कर्नाटक में CM बदलने की अटकलें फिर से तेज, ऊर्जा मंत्री के घर पर हुई थी बैठक

    Wed May 20 , 2026
    डेस्क। कर्नाटक में मौजूदा मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के बीच सत्ता को लेकर टकराव की खबरें कई बार आ चुकी हैं और अब एक बार फिर से राज्य में CM बदलने की अटकलें तेज हो गई हैं। ये अटकलें एक लंच मीटिंग के बाद से तेज हुई हैं जो इसी सोमवार को यानी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved