img-fluid

पाकिस्तान में बड़ी कार्रवाई, मुमताज इम्ती समेत 14 आतंकी मारे गए, खूनी झड़प में कई घायल

May 20, 2026

नई दिल्ली। पाकिस्तान (Pakistan) के उत्तर-पश्चिमी प्रांत खैबर पख्तूनख्वा (Khyber Pakhtunkhwa) में बड़ी कार्रवाई की गई है। प्रतिद्वंद्वी सशस्त्र समूहों के बीच बुधवार को हुई झड़प में कम से कम 14 आतंकवादी मारे गए। इस खूनी झड़प में कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि अफगानिस्तान की सीमा से लगे मध्य कुर्रम जिले के मनातो कामरान इलाके में स्वयंभू आतंकी कमांडरों काजिम और मुमताज इम्ती नीत समूहों के बीच झड़पें हुईं। पुलिस ने कहा कि गोलीबारी में मुमताज इम्ती भी मारा गया है।

उसी इलाके में दफनाए गए आतंकी
झड़प के बाद स्थानीय लोगों ने शवों को उसी इलाके में दफना दिया। मध्य कुर्रम में कई आतंकवादी गुटों की मौजूदगी की खबरों के बीच कई बार अभियान चलाए गए हैं।


  • कल ही क्वेटा पहुंचे थे मुनीर
    बता दें कि पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने मंगलवार को क्वेटा छावनी का दौरा किया था। जहां उन्होंने अशांत बलूचिस्तान प्रांत में तैनात टुकड़ियों के अधिकारियों और सैनिकों से बातचीत की थी। पाकिस्तानी सेना की ओर से जारी बयान के मुताबिक, फील्ड मार्शल मुनीर ने अपने दौरे के दौरान क्वेटा स्थित कमांड एंड स्टाफ कॉलेज में छात्र अधिकारियों और संकाय सदस्यों को भी संबोधित किया था।

    मुनीर ने फिर दोहराई ये बात
    मुनीर ने बलूचिस्तान में तैनात टुकड़ियों के अधिकारियों और सैनिकों से बातचीत की और मौजूदा सुरक्षा माहौल के पहलुओं पर जोर दिया। मुनीर ने दोहराया कि पाकिस्तानी सशस्त्र बल सभी तहत के आतंकवाद के उन्मूलन के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

    अफगानिस्तान से लगा हुआ ये इलाका
    मालूम हो कि पाकिस्तान का खैबर पख्तूनख्वा प्रांत काफी अशांत है। यह इलाका अफगानिस्तान से लगा हुआ है। सीमा पहाड़ी और कठिन होने के कारण आतंकवादी समूहों की आवाजाही लंबे समय तक आसान रही। अफगान युद्धों का असर भी सीधे यहां पड़ा है। अफगानिस्तान के तनाव के बीच यहां कई सारे स्वयभूं आतंकी संगठन भी बन गए हैं।

    Share:

  • सत्ता छिनते ही बिखरने लगी ममता की पार्टी? पहले बड़े विरोध प्रदर्शन में 45 विधायक नहीं पहुंचे

    Wed May 20 , 2026
    कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 (West Bengal Assembly Elections 2026) में हार के बाद तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) अब विपक्ष की भूमिका में खुद को फिर से खड़ा करने की कोशिश कर रही है. लेकिन ये कोशिशें सफल होती नहीं दिख रही हैं. इसकी बड़ी तस्वीर बुधवार को नजर आई, जब विधानसभा परिसर में धरना-प्रदर्शन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved