
इंदौर। बकरीद (Bakrid) के लिए बकरा (Goat) खरीदने के लिए खजराना गए एक शख्स का अपहरण (Kidnapping) हो गया। बताया जा रहा है कि अपहरणकर्ता उसे देवास जिले में एक स्थान पर ले गए और आते-जाते उसके साथ मारपीट की, बाद में उसे छोड़ दिया। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार (Arrested) कर लिया है।
खजराना पुलिस ने बताया कि मेहफूज पिता जाकिर हुसैन निवासी राजा कॉलोनी चंदन नगर घर से बकरा ख्ररीदने के लिए निकला और लापता हो गया था। जिसके बाद उसके परिजन ने उसकी गुमशुदगी कि रिपोर्ट पुलिस के पास पहुंचकर लिखवाई थी। उसकी आखिरी लोकेशन शहीद पेट्रोल पंप खजराना आ रही थी। बताया जा रहा है कि उसे लेनदेन के चलते कुछ कार सवार उठाकर देवास जिले और उसके आसपास के इलाकों में घुमाते रहे और बाद में मारपीट कर छोड़ दिया। जिसके बाद पुलिस की टीम ने अपहरण करने वाले मेहफूज पिता मेहमूद खान निवासी माणिकबाग सहित फिरोज पिता मेहबूब खान निवासी ग्राम मुंडलाकला जिला मंडी सिहोर तथा एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ केस दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।