img-fluid

दुनिया के 50 सबसे गर्म शहरों में सभी भारत के, ओडिशा में प्रचंड गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

May 22, 2026

नई दिल्ली: देश में गर्मी (Heat) ने एक ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है, जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे. शुक्रवार सुबह मौसम पर नजर रखने वाली वेबसाइट AQI.in ने दुनिया के 50 सबसे गर्म शहरों की लिस्ट जारी की, और इस लिस्ट की सबसे बड़ी बात यह रही कि इसमें शामिल सभी शहर भारत के ही थे. यानी उस समय दुनिया में सबसे ज्यादा गर्म 50 जगहें सिर्फ भारत में दर्ज की गईं. इस सूची में कोई भी विदेशी शहर दूर-दूर तक नहीं है.

शुक्रवार सुबह 10 बजकर 50 मिनट के आंकड़ों के मुताबिक, ओडिशा का बलांगीर 45 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे ऊपर रहा. इसके बाद महाराष्ट्र का चंद्रपुर और उत्तर प्रदेश का प्रयागराज 44 डिग्री सेल्सियस के साथ रहे. इसके अलावा छत्तीसगढ़, बिहार, तेलंगाना, हरियाणा और मध्य प्रदेश के कई शहर भी इस सूची में शामिल रहे, जहां तापमान 42 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया.


  • इस बार की गर्मी कितनी खतरनाक है, इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि दुनिया के इन 50 सबसे गर्म शहरों में से आधे से ज्यादा शहर अकेले उत्तर प्रदेश के हैं. यूपी के वाराणसी, बांदा, बरेली और अयोध्या जैसे शहरों में दोपहर के 12 बजने से पहले ही पारा 42 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा. मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि अगले कुछ दिनों तक उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में यह जानलेवा हीटवेव (लू) ऐसे ही जारी रहने वाली है, जिसके लिए कई राज्यों में रेड और ऑरेंज अलर्ट भी जारी कर दिया गया है.

    उत्तर से दक्षिण तक लू का असर बढ़ा
    मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, लगातार चल रही सूखी उत्तर-पश्चिमी हवाएं, साफ आसमान और मानसून में देरी इस भीषण गर्मी की बड़ी वजह हैं. इसी कारण देश के बड़े हिस्से में तेज गर्मी का दबाव बना हुआ है. दिल्ली और एनसीआर में भी तापमान लगातार बढ़ रहा है और आने वाले दिनों में पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है. वहीं, महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में इस हफ्ते तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है, जिससे वहां हालात और भी गंभीर हो गए हैं.

    इस गर्मी का सीधा असर अब लोगों की सेहत पर दिखाई देने लगा है. कई राज्यों के अस्पतालों में डिहाइड्रेशन, कमजोरी और लू लगने के मामले बढ़ रहे हैं. सबसे ज्यादा असर मजदूरों, बच्चों और बुजुर्गों पर पड़ रहा है. डॉक्टरों और प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि दोपहर के समय बाहर निकलने से बचें, पर्याप्त पानी पीते रहें और हल्के कपड़े पहनें. साथ ही, बिना जरूरत यात्रा न करने की भी सलाह दी गई है, क्योंकि यह गर्मी अभी और दिनों तक परेशानी बढ़ा सकती है.

    आज दुनिया के 50 सबसे गर्म शहरों की सूची
    1. बलांगीर, ओडिशा – 45°C
    2. चंद्रपुर, महाराष्ट्र – 44°C
    3. प्रयागराज, उत्तर प्रदेश – 44°C
    4. बिलासपुर, छत्तीसगढ़ – 44°C
    5. महासमुंद, छत्तीसगढ़ – 44°C
    6. बक्सर, बिहार – 44°C
    7. दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 44°C
    8. सासाराम, बिहार – 43°C
    9. भिलाई, छत्तीसगढ़ – 43°C
    10. मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश – 43°C
    11. जगतियाल, तेलंगाना – 43°C
    12. वाराणसी, उत्तर प्रदेश – 43°C
    13. फतेहपुर, उत्तर प्रदेश – 43°C
    14. मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश – 43°C
    15. रायपुर, छत्तीसगढ़ – 43°C
    16. बांदा, उत्तर प्रदेश – 43°C
    17. आजमगढ़, उत्तर प्रदेश – 43°C
    18. जौनपुर, उत्तर प्रदेश – 43°C
    19. आदिलाबाद, तेलंगाना – 43°C
    20. गाजीपुर, उत्तर प्रदेश – 43°C
    21. अमरोहा, उत्तर प्रदेश – 43°C
    22. राउरकेला, ओडिशा – 43°C
    23. रामपुर, उत्तर प्रदेश – 43°C
    24. संभल, उत्तर प्रदेश – 43°C
    25. अकबरपुर, उत्तर प्रदेश – 42°C
    26. बदायूं, उत्तर प्रदेश – 42°C
    27. औरैया, उत्तर प्रदेश – 42°C
    28. सीतापुर, उत्तर प्रदेश – 42°C
    29. एटा, उत्तर प्रदेश – 42°C
    30. बलरामपुर, उत्तर प्रदेश – 42°C
    31. शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश – 42°C
    32. बिजनौर, उत्तर प्रदेश – 42°C
    33. इटावा, उत्तर प्रदेश – 42°C
    34. शामली, उत्तर प्रदेश – 42°C
    35. मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश – 42°C
    36. करनाल, हरियाणा – 42°C
    37. मैनपुरी, उत्तर प्रदेश – 42°C
    38. अयोध्या, उत्तर प्रदेश – 42°C
    39. खम्मम, तेलंगाना – 42°C
    40. रीवा, मध्य प्रदेश – 42°C
    41. पानीपत, हरियाणा – 42°C
    42. बरेली, उत्तर प्रदेश – 42°C
    43. भीमावरम, आंध्र प्रदेश – 42°C
    44. कुरुक्षेत्र, हरियाणा – 42°C
    45. रुद्रपुर, उत्तराखंड – 42°C
    46. वारंगल, तेलंगाना – 42°C
    47. अमरावती, महाराष्ट्र – 42°C
    48. सतना, मध्य प्रदेश – 42°C
    49. कैथल, हरियाणा – 41°C
    50. जींद, हरियाणा – 41°C

    Share:

  • MP: मुझे मेरी पत्नी से बचाओ...महिला ने पति को भाइयों से पिटवाया

    Fri May 22 , 2026
    ग्वालियर। ‘मुझे मेरी पत्नी से बचाओ…’ ग्वालियर (Gwalior) में डर खौफ के बीच लहूलुहान एक शख्स ने खुद को पत्नी प्रताड़ित पति बताया। उसने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी ने अपने भाइयों से उसे पिटवाया है। उसकी पत्नी के इशारे पर साले ने उसका कान मुंह से काटकर उखाड़ दिया। अब पत्नी उसकी हत्या भी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved