
इंदौर। इंदौर (Indore) एयरपोर्ट (airport) पर शुक्रवार शाम बड़ा हादसा टल गया। दिल्ली से इंदौर आ रही एयर इंडिया (Air India) की फ्लाइट (एआई-2592) का पहिया जाम हो जाने से विमान लगातार दो प्रयासों में भी उतर नहीं कर सका और दोनों बार विमान को वापस ऊपर उडऩा पड़ा। गंभीर स्थिति को देखते हुए एयरपोर्ट पर इमरजेंसी (Emergency) घोषित की गई। पायलट ने सूझबूझ से तीसरे प्रयास में विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई। हालांकि इस दौरान पूरे समय एयरपोर्ट पर तनाव का माहौल बना रहा।
उड़ते विमान में यात्री की सांसें थमीं… जबलपुर में आपात लैंडिंग
जबलपुर। अहमदाबाद से रांची जा रहे इंडिगो के विमान में सवार पश्चिम बंगाल के सुदीप गौनिश की अचानक तबीयत बिगडऩे के बाद विमान की जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग कराई गई। लैंडिंग के तुरंत बाद युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। जिस समय यात्री की तबीयत बिगड़ी उस समय विमान जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट के ऊपर से गुजर रहा था। पायलट ने विमान को यहीं आपात स्थिति में उतारा गया। बताया जाता है कि यात्री सुदीप लंग्स की बीमारी से पीडि़त थे। वे इलाज के लिए ही अपनी बहन के साथ जा रहे थे, तभी उनके सीने में दर्द हुआ।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved