img-fluid

कांग्रेस बैठक में राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले-अगले एक साल में गिर जाएगी मोदी सरकार…

May 24, 2026

नई​ दिल्ली. कांग्रेस (Congress) की अल्पसंख्यक सलाहकार समिति की बैठक में लोकसभा (Lok Sabha) में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने बड़ा राजनीतिक बयान देते हुए कहा कि अगले एक साल के भीतर प्रधानमंत्री (PM) नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की विदाई तय है. कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आर्थिक हालात और देश में बढ़ता आर्थिक असंतोष इसके बड़े कारण बनेंगे. उन्होंने कहा कि जिस तरह परिस्थितियां बन रही हैं और लोगों में नाराजगी बढ़ रही है, उसका असर भारत की राजनीति पर दिखाई देगा.

बैठक के दौरान कुछ नेताओं ने मुस्लिम शब्द की जगह ‘अल्पसंख्यक’ शब्द इस्तेमाल करने की अपील की. इस पर राहुल गांधी ने असहमति जताते हुए कहा कि डरने की जरूरत नहीं है, जिस वर्ग के साथ अन्याय हो, उसके साथ खुलकर खड़ा होना चाहिए. उन्होंने कहा कि चाहे वह हिंदू हो, दलित हो, सवर्ण हो, मुस्लिम हो, सिख हो, ईसाई हो या बौद्ध-जैन, कांग्रेस को सभी के अधिकारों की आवाज उठानी चाहिए.


  • सूत्रों के अनुसार बैठक में कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने कहा कि पार्टी को यह नैरेटिव बदलना होगा कि मुस्लिम समाज केवल बीजेपी को हराने के लिए वोट करता है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस को मुस्लिम समाज तक यह संदेश पहुंचाना चाहिए कि पार्टी ने उनके लिए काफी काम किया है और इसी आधार पर समर्थन मांगा जाना चाहिए, ताकि बीजेपी बहुसंख्यक ध्रुवीकरण की राजनीति न कर सके.

    बैठक में कुछ नेताओं ने राहुल गांधी से शिकायत करते हुए कहा कि वह तो अल्पसंख्यकों के मुद्दे खुलकर उठाते हैं, लेकिन पार्टी के दूसरे बड़े नेता इन मुद्दों पर बोलने से परहेज करते हैं. नेताओं ने सुझाव दिया कि बाकी नेताओं को भी राहुल गांधी की तरह मुखर होकर अल्पसंख्यक मुद्दों पर बोलना चाहिए. करीब दो घंटे से ज्यादा देर तक चली इस बैठक का आयोजन कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन इमरान प्रतापगढ़ी ने किया था.

    कांग्रेस की अल्पसंख्यक सलाहकार समिति की इस बैठक में मुस्लिम समुदाय के अलावा सिख, ईसाई, बौद्ध और जैन समुदाय के प्रतिनिधियों को भी बुलाया गया था. इसका मकसद बैठक में देश के सभी प्रमुख अल्पसंख्यक समुदायों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करना था. सिख समुदाय से गुरदीप सप्पल, ईसाई समुदाय से हिबी, बौद्ध समुदाय से राजेंद्र पाल गौतम और जैन समुदाय से ​अभिषेक मनु सिंघवी इस बैठक में शामिल रहे.

    Share:

  • कान्स फिल्म फेस्टिवल में छाईं ऐश्वर्या राय, व्हाइट पैंटसूट और फेदर पल्लू लुक ने बटोरी सुर्खियां

    Sun May 24 , 2026
    नई दिल्ली। ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) ने एक बार फिर कान्स फिल्म फेस्टिवल (Cannes Film Festival 2026) के रेड कार्पेट पर अपने शानदार अंदाज से सभी का ध्यान खींच लिया। फेस्टिवल के क्लोजिंग सेरेमनी (Closing Ceremony) में उनकी स्टाइलिश एंट्री ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। ऐश्वर्या ने इस खास मौके पर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved