
डेस्क: साउथ सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस रुक्मिणी वसंत ने अपनी आई-जेनरेटेड तस्वीरें और वीडियो वायरल करने के मामले में साइबर क्राइम में शिकायत दर्ज कराई है. सोशल मीडिया पर रुक्मिणी की बिकिनी वाली तस्वीरें-वीडियो वायरल हो रही हैं, जो असली नहीं हैं, बल्कि किसी के घिनौने खेल का हिस्सा है. एक्ट्रेस ने कहा है कि वायरल हो रही तस्वीरें असली नहीं बल्कि फेक हैं. तकनीक का गलत तरीके से इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ रुक्मिणी ने सख्स से सख्त कार्रवाई करने की अपील की है.
रुक्मिणी वसंत ने कहा है कि उन्होंने आधिकारिक तौर पर साइबर क्राइम विभाग में मामला दर्ज करवा दिया है. उन्होंने कहा कि मुझे विभाग पर पूरा भरोसा है और मामले की सही से जांच की जाएगी. उन्होंने इस दौरान अपने बयान में ये भी कहा कि ऐसे मामले सिर्फ अभिनेत्रियों पर ही असर नहीं डालते हैं, बल्कि पूरे देश में लड़कियों और महिलाओं पर इसका असर पड़ता है. इस दौरान उन्होंने एआई के पॉजिटिव पक्ष पर भी बात की.
रुक्मिणी वसंत ने अपने बयान में कहा है, “हमने शिकायत दर्ज करवा दी है. मुझे पूरा विश्वास है, और मुझे यकीन है कि हमारा साइबर क्राइम डिपार्टमेंट इस मामले को देखेगा. ये सिर्फ अभिनेत्रियों के साथ नहीं हो रहा, बल्कि कई लड़कियां और महिलाएं इसका शिकार हो रही हैं. ये बहुत गलत है. मुझे लगता है कि ये नहीं होना चाहिए. हो सकता है कि ये अभिनेत्रियों के साथ पहले होता हो, लेकिन मुझे लगता है कि इसका सामना कई महिलाओं को करना पड़ रहा है. लोगों को इसके बारे में सोचना चाहिए. एआई में कई पॉजिटिव चीज़ें भी हैं.”
रुक्मिणी वसंत के नाम पर जो तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही हैं, उनमें उनके जैसे चेहरे वाली लड़की को बिकिनी में दिखाया गया है, जो हरे रंग की बिकीनी में स्विमिंग पूल में उतरती नज़र आ रही हैं. विजुएल ऐसा बनाया गया है, जिससे लगे कि ये किसी फोटोशूट का हिस्सा है. सोशल मीडिया पर आते वीडियो क्लिप वायरल हो गई. कई फैन को लगा कि ये असली है, हालांकि रुक्मिणी ने 23 मई को एक बयान जारी कर मामले में सच्चाई बता दी है. एक्ट्रेस ने तस्वीरों को फेक बताते हुए ये भी कहा है कि ये प्राइवेसी की उल्लंघन है. उन्होंने सभी से कहा कि वो तस्वीरों को शेयर करने से बचें.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved