img-fluid

महंगाई का डबल अटैक, पेट्रोल-डीजल के बाद अब CNG भी हुई 2 रुपये प्रति किलो महंगी..

May 26, 2026

नई दिल्ली. पेट्रोल और डीजल (Petrol and Diesel) के बाद अब दिल्ली में CNG की कीमतों में भी इजाफा कर दिया गया है. आज सुबह 6 बजे से CNG की कीमत में ₹2 प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई है. नई कीमत के अनुसार दिल्ली में CNG अब ₹83.09 प्रति किलो हो गई है. इस अचानक हुई बढ़ोतरी की मुख्य वजह वैश्विक तेल और गैस संकट के चलते घरेलू स्तर पर बढ़ रही लागत को माना जा रहा है.

इससे पहले भी हाल के दिनों में CNG की दो बार मूल्य वृद्धि हो चुकी है. कुल मिलाकर पिछले 12 दिनों में ₹6 प्रति किलो की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. पिछले 12 दिनों में ये चौथी बार है, जब पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी के बाद दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी के दाम बढ़ाए गए हैं. 23 मई को सीएनजी की कीमत में एक रुपये बढ़ाई गई थी. पेट्रोल और डीजल के बाद अब CNG भी आम आदमी की जेब पर बोझ बनती जा रही है.


  • कब कितने रुपये बढ़े
    पेट्रोल-डीजल की कीमतों में उछाल के बाद 15 मई को सीएनजी की कीमत में 2 रुपये प्रति किलो की वृद्धि की थी. इसके दो दिन बाद ही 17 मई को तेल और गैस विपणन कंपनियों ने सीएनजी की कीमत में 1 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की और फिर 23 मई को सीएनजी की कीमत में एक रुपये प्रतिक्रिया बढ़ाए थे. अब फिर आज सीएनजी की कीमत में 2 रुपये प्रति किलो का इजाफा किया गया है.

    सीएनजी की कीमतों में 2 रुपये प्रति किलो की इस नई बढ़ोतरी से सबसे ज्यादा मार दिल्ली के कमर्शियल वाहन चालकों पर पड़ने वाली है. दिल्ली-NCR में ऑटो, टैक्सी, स्कूल वैन और प्राइवेट कारों में CNG का सबसे ज्यादा इस्तेमाल करते हैं. ऑटो-रिक्शा चालकों का कहना है कि बार-बार होने वाली बढ़ोतरी से उनकी रोजाना की कमाई प्रभावित हो रही है. ऑटो और टैक्सी यूनियनों का कहना है कि लागत बढ़ने से आजीविका चलाना बेहद कठिन हो गया है, जिससे आने वाले दिनों में यात्रा और माल ढुलाई का किराया बढ़ सकता है.

    Share:

  • भारतीय यात्रियों के लिए बड़ी राहत, श्रीलंका देगा फ्री वीजा ऑन अराइवल

    Tue May 26 , 2026
    नई दिल्ली। विदेश यात्रा (Foreign travel) की योजना बना रहे भारतीयों के लिए अच्छी खबर है। श्रीलंका (Sri Lanka) सरकार ने भारतीय पर्यटकों समेत 40 देशों के नागरिकों को मुफ्त वीजा (Free Visa) ऑन अराइवल देने का ऐलान किया है। इस फैसले के तहत यात्रियों को श्रीलंका पहुंचने पर 30 दिनों तक वैध फ्री टूरिस्ट […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved