img-fluid

यूपी में चुनाव लड़ेगी शिंदे की शिवसेना, 35 सीटों पर प्रत्याशी उतारेंगे

November 24, 2026

मुंबई: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने भी अपनी चुनावी तैयारी शुरू कर दी है. पार्टी ने प्रदेश की 35 विधानसभा सीटों को चिह्नित किया है, जहां अपने उम्मीदवार उतारने की योजना बनाई जा रही है. प्रयागराज पहुंचे शिवसेना के राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिजीत अडसूळ ने इसकी जानकारी दी.

अभिजीत अडसूळ के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में शिवसेना का मुख्य चुनावी एजेंडा हिंदुत्व रहेगा.. महाराष्ट्र में उनकी पार्टी भारतीय जनता पार्टी (BJP) के साथ गठबंधन सरकार में है, लेकिन उत्तर प्रदेश में पार्टी अपनी राजनीतिक मौजूदगी बढ़ाने की तैयारी कर रही है… हालांकि, यूपी में भी बीजेपी के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ना शिवसेना की प्राथमिकता है… गठबंधन नहीं होने की स्थिति में पार्टी अकेले चुनाव मैदान में उतर सकती है.


  • प्रयागराज में मीडिया से बातचीत के दौरान कैप्टन अभिजीत अडसूळ ने कहा कि शिवसेना उत्तर प्रदेश में हिंदुत्व के मुद्दे को लेकर जनता के बीच जाएगी. पार्टी ने इसी एजेंडे के आधार पर 35 विधानसभा सीटों को चिह्नित किया है. इन सीटों पर संगठन को मजबूत करने और चुनावी गतिविधियां बढ़ाने की तैयारी है. मथुरा के मुद्दे पर सवाल पूछे जाने पर अडसूळ ने कहा, ‘मथुरा बीजेपी का मुद्दा है, जबकि शिवसेना का मुद्दा हिंदुत्व है.’ उन्होंने कहा कि बीजेपी और शिवसेना अलग-अलग राजनीतिक दल हैं और दोनों की अपनी राजनीतिक प्राथमिकताएं हैं.

    महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना बीजेपी के साथ गठबंधन में सरकार चला रही है. पार्टी उत्तर प्रदेश में भी इसी गठबंधन को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रही है. हालांकि, अगर सीटों को लेकर सहमति नहीं बनती है तो शिवसेना अपने दम पर चुनाव लड़ने का विकल्प खुला रखेगी. फिलहाल पार्टी ने 35 विधानसभा सीटों को चिह्नित करने की बात कही है. इन सीटों पर उम्मीदवार उतारने की योजना है, लेकिन अंतिम सीटों और उम्मीदवारों को लेकर फैसला आगे की राजनीतिक बातचीत के बाद होगा.

    Share:

  • पढ़ाने से ज्यादा फाइलों में उलझे प्रोफेसर

    Tue Nov 24 , 2026
    रादुविवि में पद खाली, एक शिक्षक निभा रहा कई जिम्मेदारियां जबलपुर। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में स्थायी शिक्षकों की भारी कमी से शैक्षणिक व्यवस्था और विभागों का संचालन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। विश्वविद्यालय के 30 विभागों और संस्थागत इकाइयों की जिम्मेदारी महज 16 नियमित शिक्षकों के कंधों पर है। नियमित नियुक्तियां न होने से […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved