img-fluid

आरजी कर पीड़िता की मां का ममता बनर्जी पर तीखा हमला, कहा- ‘मैंने बेटी खोई, उन्होंने सत्ता गंवाई’

May 26, 2026

नई दिल्ली। कोलकाता (Kolkata) के चर्चित आरजी कर मेडिकल कॉलेज रेप और मर्डर केस (R.G. Kar Medical College Case) में पीड़िता की मां और बीजेपी विधायक रत्ना देबनाथ (BJP MLA Ratna Debnath) ने पश्चिम बंगाल की राजनीति में नया बयान देकर हलचल बढ़ा दी है। सोमवार को उन्होंने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी (CM Suvendu Adhikari) से मुलाकात की, जिसके बाद सोशल मीडिया पर तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) पर तीखा कटाक्ष किया।

पानीहाटी सीट से विधायक रत्ना देबनाथ ने अपनी पोस्ट में लिखा कि उन्होंने नबन्ना की 14वीं मंजिल पर मुख्यमंत्री से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि सच और ईमानदारी की ताकत सबसे बड़ी होती है और अन्याय के खिलाफ धैर्य के साथ लड़ाई लड़नी पड़ती है। उन्होंने भावुक अंदाज में कहा कि आज वह और ममता बनर्जी दोनों दुख में हैं—उन्होंने अपनी इकलौती बेटी खोई है, जबकि ममता बनर्जी ने अपनी कुर्सी गंवाई है।

रत्ना देबनाथ ने आगे कहा कि ममता बनर्जी और उनकी टीम को आने वाले समय में और भी गंभीर राजनीतिक परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। उन्होंने लोगों से इंतजार करने को कहा।


  • इस मामले में हाल ही में कोलकाता हाईकोर्ट ने सीबीआई की तीन सदस्यीय एसआईटी गठित करने का आदेश दिया था। इस घटना के बाद राज्य ही नहीं बल्कि पूरे देश के डॉक्टर समुदाय में भारी आक्रोश देखने को मिला था।

    देबनाथ लगातार आरोप लगाती रही हैं कि इस मामले में कई लोग प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से शामिल हैं, लेकिन सभी संदिग्धों को जांच के दायरे में नहीं लाया गया। सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने पहले भी मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी को एक सीलबंद पत्र भेजकर कुछ नामों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।

    बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में रत्ना देबनाथ ने कहा कि विधायक बनने के बावजूद उनके जीवन की सारी खुशियां खत्म हो चुकी हैं और अब उनका एकमात्र लक्ष्य अपनी बेटी को न्याय दिलाना है। उन्होंने कहा कि जिन नामों की जानकारी उन्होंने मुख्यमंत्री को दी है, वे पहले भी जांच एजेंसियों को सौंपे जा चुके हैं।

    रत्ना देबनाथ और उनके पति पहले से ही इस मामले में तत्कालीन तृणमूल सरकार और पुलिस की जांच प्रक्रिया पर सवाल उठाते रहे हैं। चुनाव प्रचार के दौरान टीएमसी ने उन पर ममता बनर्जी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था और चुनाव आयोग में शिकायत भी दर्ज कराई थी।

    गौरतलब है कि 9 अगस्त 2024 को कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के सेमिनार हॉल में एक पोस्ट-ग्रेजुएट ट्रेनी डॉक्टर का शव मिला था। जांच में सामने आया कि उसके साथ दुष्कर्म के बाद बेरहमी से हत्या की गई थी। कोलकाता पुलिस ने इस मामले में सिविक वॉलंटियर संजय रॉय को गिरफ्तार किया था।

    पश्चिम बंगाल चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की हार के बाद बीजेपी सरकार ने इस मामले की जांच तेज करने और पीड़िता को न्याय दिलाने का भरोसा दिया था।

    Share:

  • गाजा में फिर बरसी इस्राइली मिसाइलें, हवाई हमले में महिला और एक मासूम बच्ची की मौत, संघर्षविराम पर उठे सवाल

    Tue May 26 , 2026
    गाजा पट्टी. गाजा पट्टी (Gaza Strip) में एक बार फिर हिंसा तेज होती दिखाई दे रही है। सोमवार को दक्षिणी गाजा में इस्राइली (Israeli) हवाई हमले (Airstrike) में एक फलस्तीनी महिला और एक छोटी बच्ची की मौत हो गई। अधिकारियों के मुताबिक हमला खान यूनिस के पश्चिमी इलाके मुवासी में विस्थापित परिवारों के तंबुओं पर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved